Jio का 200 से कम वाला सबसे सस्ता प्लान! मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बहुत कुछ

अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और जरूरी सुविधाओं वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो जियो का ये प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और फ्री OTT जैसे एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं.

jio (4)
1 / 6
Jio cheapest recharge plan

Advertisment

जियो यूजर्स के लिए काम की खबर

 जियो यूजर्स के लिए काम की खबर 2 / 6

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पास करीब 51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. अगर आप भी जियो सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

यूजर्स के लिए किफायती पैक

यूजर्स के लिए किफायती पैक3 / 6

जियो ने खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए यह प्लान पेश किया है, जो कम खर्च में बेहतर सर्विस चाहते हैं. इसमें कॉलिंग के साथ अन्य फायदे भी शामिल हैं.

189 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग

189 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग4 / 6

इस प्लान की कीमत 189 रुपये है और इसमें पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह जियो का सबसे किफायती 28 दिन वाला प्रीपेड प्लान माना जाता है. इस रिचार्ज प्लान में आपको देशभर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल करने की पूरी आजादी मिलती है. यानी पूरे दिन अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

डेटा लिमिट और स्पीड

डेटा लिमिट और स्पीड 5 / 6

इस प्लान में कुल 2GB डेटा दिया जाता है, जो पूरी वैलिडिटी के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है, जिससे बेसिक काम किए जा सकते हैं.

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे 6 / 6

कम कीमत के बावजूद इस प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. यूजर्स को फ्री में जियो टीवी का एक्सेस दिया जाता है, जिससे वे लाइव टीवी देख सकते हैं. साथ ही, 50GB तक का जियो AI क्लाउड स्टोरेज भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन