Jio यूजर्स की मौज! बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म, सस्ते में मिल रहा 336 दिन का प्लान
बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं? जियो का ये वाला प्लान आपको लगभग पूरे साल की टेंशन से छुटकारा दिला सकता है. अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी के साथ यह प्लान खास उन यूजर्स के लिए है जो सस्ते में बेस्ट डील चाहते हैं.

Jio के 51 करोड़ यूजर
2 / 6रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास 51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किफायती प्लान्स ऑफर करती रहती है. जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान शामिल किए हैं जिनमें लंबी वैलिडिटी मिलती है. इन्हीं में से एक प्लान ऐसा है जो यूजर्स को लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त कर देता है.
सस्ते में बड़ा फायदा
3 / 6महंगे रिचार्ज से राहत देने के लिए जियो ने एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसमें कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलता है. जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा हुआ है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आसानी से सही प्लान चुन सकें.
1748 रुपये वाला खास प्लान
4 / 6जियो के इस प्लान की कीमत 1748 रुपये है, जो 2000 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी देने वाला एक शानदार ऑप्शन है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते.
336 दिनों की वैलिडिटी
5 / 6इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है, यानी करीब 11 महीने तक आप बिना किसी टेंशन के मोबाइल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स
6 / 6इस रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3600 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिससे आपकी बेसिक कम्युनिकेशन जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. इसमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाती है, इसलिए डेटा यूजर्स के लिए यह सही विकल्प नहीं होगा.
.png)