IRCTC यूजर्स के लिए राहत, टिकट बुकिंग में हुआ ये बड़ा बदलाव!

अब ट्रेन टिकट बुक करते समय पेमेंट फेल होने का टेंशन अब खत्म. IRCTC के नए फीचर से आप उसी जगह से बुकिंग पूरी कर सकते हैं, जहां पेमेंट अटका था. न पैसा फंसेगा, न टिकट छूटेगी जानिए कैसे काम करता है ये स्मार्ट फीचर.

Irctc
1 / 8
IRCTC Tatkal booking trick

Advertisment

पेमेंट फेल की परेशानी का समाधान

पेमेंट फेल की परेशानी का समाधान2 / 8

टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होना लंबे समय से यात्रियों के लिए बड़ी समस्या रही है. कई बार पैसे कट जाते हैं लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं होती. इस नई सुविधा से अब इस झंझट से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

क्यों खास है नया फीचर

क्यों खास है नया फीचर3 / 8

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको दोबारा पूरी बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं करनी पड़ती. पहले भरी गई जानकारी अपने आप सेव रहती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है.

ऐसे काम करता है Resume/Retry ऑप्शन

ऐसे काम करता है Resume/Retry ऑप्शन4 / 8

अगर पेमेंट के दौरान ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो स्क्रीन पर Resume या Retry का विकल्प दिखता है. इस पर क्लिक करते ही आप उसी स्टेज पर पहुंच जाते हैं, जहां से पेमेंट रुका था.

विज्ञापन

नहीं होगी पैसे की बर्बादी

नहीं होगी पैसे की बर्बादी5 / 8

पहले अगर पैसा कट जाता था और टिकट नहीं बनती थी, तो रिफंड के लिए इंतजार करना पड़ता था. अब उसी पेमेंट को पूरा करके तुरंत टिकट बुक किया जा सकता है, जिससे पैसे की चिंता खत्म होती है.

कहां मिलेगा यह फीचर

कहां मिलेगा यह फीचर6 / 8

यह सुविधा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है. यूजर्स iPay के जरिए UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं.

विज्ञापन

इस्तेमाल करने का आसान तरीका

इस्तेमाल करने का आसान तरीका7 / 8

सबसे पहले IRCTC पर लॉगिन करें और टिकट बुकिंग शुरू करें. अगर पेमेंट फेल हो जाता है, तो Resume/Retry ऑप्शन पर क्लिक करें और वहीं से पेमेंट पूरा कर दें बिना दोबारा डिटेल भरने के.

तत्काल टिकट में सबसे ज्यादा फायदा

 तत्काल टिकट में सबसे ज्यादा फायदा8 / 8

तत्काल टिकट बुकिंग में समय सबसे अहम होता है. पहले पेमेंट फेल होने पर सीट छूट जाती थी, लेकिन अब इस फीचर की मदद से तुरंत प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन