लॉन्च से पहले लीक हुई iPhone 18 Pro Max की कीमत, फीचर्स भी आए सामने

iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा लीक सामने आए है. कीमत से लेकर फीचर्स तक कई जानकारियों के दावे किए जा रह है. जानते है क्या इस बार Apple वाकई कुछ बड़ा करने वाला है.

iPhone 18 pro (1)
1 / 8
iphone 18 pro max launch date

Advertisment

लॉन्च टाइमलाइन

लॉन्च टाइमलाइन2 / 8

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple अपनी पुरानी परंपरा को जारी रख सकता है. यानी iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro को सितंबर 2026 के पहले दो हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है.

विज्ञापन

अलग से आ सकता है iPhone 18

अलग से आ सकता है  iPhone 18 3 / 8

इस बार Apple अपनी रणनीति बदल सकता है. खबरों की मानें तो कंपनी Pro और नॉन-Pro मॉडल को अलग-अलग समय पर लॉन्च कर सकती है. ऐसे में बेस मॉडल iPhone 18 2026 में लॉन्च न हो, यह भी संभव है.

कीमत में बड़ा बदलाव नहीं

कीमत में बड़ा बदलाव नहीं4 / 8

Ming-Chi Kuo के मुताबिक, Apple 2026 के दूसरे हिस्से में आने वाले iPhones की कीमत को स्थिर रख सकता है. यानी iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,49,900 रुपये ही रह सकती है, जो पिछले मॉडल के बराबर होगी.

विज्ञापन

डिस्प्ले और डिजाइन

डिस्प्ले और डिजाइन5 / 8

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट बरकरार रह सकता है. ब्राइटनेस लगभग 3000 निट्स तक जा सकती है, डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन मटेरियल क्वालिटी और मजबूती बेहतर हो सकती है. (Photo-X)

परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड

परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड6 / 8

फोन में Apple का नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है, जो पिछले प्रोसेसर से ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट होगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

RAM और स्टोरेज

RAM और स्टोरेज7 / 8

लीक्स के अनुसार, इस फोन में 12GB RAM मिल सकती है. वहीं स्टोरेज के लिए यूजर्स को 1TB तक का ऑप्शन दिया जा सकता है, जो हैवी यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा.

क्या उम्मीद करें

क्या उम्मीद करें8 / 8

iPhone 18 Pro Max में डिजाइन के बजाय परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और इंटरनल अपग्रेड पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है. यह फोन उन यूजर्स के लिए खास होगा जो प्रीमियम एक्सपीरियंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं. नोट- ये सारी जानकारी लीक रिपोर्ट्स के आधार पर है. Apple ने अभी इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन