Instagram में होने जा रहा बड़ा बदलाव! अब आपकी मर्जी से चलेगी Feed, खुद तय करेंगे क्या देखना है
अगर आप Instagram पर बार-बार अनचाहा कंटेंट देखकर परेशान हो जाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Meta जल्द ही एक धांसूफीचर लाने जा रही है, जिसकी मदद से यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनकी फीड में कौन-से पोस्ट और रील्स दिखाई दें.

Instagram जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. अभी तक फीड में कौन-सा कंटेंट दिखाई देगा, इसका फैसला एल्गोरिदम करता है. लेकिन आने वाले समय में यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें अपनी फीड में क्या देखना है और क्या नहीं.
क्या है नया 'Your Algorithm' फीचर?
2 / 7Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी के मुताबिक, कंपनी Your Algorithm नाम के नए फीचर पर काम कर रही है. इसका उद्देश्य यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार फीड कंट्रोल करने की सुविधा देना है. इस फीचर के जरिए यूजर अपनी पसंद के टॉपिक्स चुन सकेंगे, जिससे उन्हें वही कंटेंट ज्यादा दिखाई देगा जिसमें उनकी रुचि है.
फीड को अपनी पसंद के मुताबिक कर सकेंगे सेट
3 / 7नए फीचर के आने के बाद यूजर्स अपनी पसंद और नापसंद को सीधे Instagram को बता सकेंगे. इससे एल्गोरिदम उसी हिसाब से फीड तैयार करेगा और यूजर्स को उनकी रुचि के अनुसार पोस्ट और रील्स ज्यादा दिखाई देंगी.
इंटरफेस में भी हो सकते हैं बदलाव
4 / 7मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर के साथ Instagram के इंटरफेस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कंपनी फिलहाल इसके लिए अलग-अलग डिजाइन पर काम कर रही है, ताकि यूजर्स को नया अनुभव और आसान कंट्रोल मिल सके. ये भी पढ़ें- iPhone खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! इतने हजार बढ़ जाएगी iPhone 17 सीरीज की कीमत
बार-बार सेटिंग में जाने की नहीं होगी जरूरत
5 / 7इस फीचर की खास बात यह होगी कि यूजर्स को अपनी पसंद बदलने के लिए बार-बार सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंटेंट देखते समय ही वे एल्गोरिदम को अपनी पसंद बता सकेंगे, जिससे उनकी फीड तुरंत बेहतर तरीके से अपडेट हो जाएगी.
ऐसे करेगा नया फीचर काम
6 / 7Meta के मुताबिक, यूजर जब कोई रील देख रहे होंगे या कोई पोस्ट पढ़ रहे होंगे, उसी दौरान उन्हें अपनी पसंद के टॉपिक्स चुनने का विकल्प मिलेगा. इसके बाद एल्गोरिदम रियल टाइम में फीड को अपडेट करेगा, जिससे यूजर्स को तुरंत अपनी पसंद का कंटेंट दिखने लगेगा. ये भी पढ़ें-WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Meta AI का नया फीचर रखेगा आपकी सीक्रेट चैट पूरी तरह सेफ, ऐसे मिलेगा फायदा
कब तक मिलेगा नया फीचर?
7 / 7फिलहाल Meta इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है. कंपनी ने बताया है कि कुछ बदलाव सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, जबकि कुछ फीचर्स की टेस्टिंग जल्द शुरू होगी. अगर सभी परीक्षण सफल रहते हैं, तो आने वाले कुछ महीनों में Your Algorithm फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है. (Images Credit-Unsplash/Magnific)



















