दुकानों पर लगे QR Code भी हो सकते हैं नकली, ऐसे करें पहचान
डिजिटल पेमेंट के दौर में QR Code से भुगतान करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं, कई जगहों पर असली QR Code के ऊपर नकली कोड चिपकाकर फ्रॉड किया जा रहा है. ऐसे में पेमेंट करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना एक स्कैन में आपका पैसा गलत अकाउंट में जा सकता है.

QR Code को ध्यान से देखें
2 / 7किसी भी दुकान या सार्वजनिक जगह पर लगे QR Code को स्कैन करने से पहले उसे ध्यान से देखें. कई बार ठग असली कोड के ऊपर अपना नकली QR Code स्टिकर लगाकर चिपका देते हैं, जिससे लोग गलती से उसी को स्कैन कर लेते हैं. (Photo-Freepik)
पेमेंट से पहले नाम जरूर चेक करें
3 / 7QR Code स्कैन करने के बाद स्क्रीन पर जिस व्यक्ति या दुकान का नाम दिखता है, उसे ध्यान से पढ़ें. अगर नाम अलग या संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत पेमेंट करने से बचें और पहले पुष्टि कर लें. (Photo-Freepik)
केवल भरोसेमंद ऐप से ही स्कैन करें
4 / 7पेमेंट के लिए हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक UPI ऐप का ही इस्तेमाल करें. किसी अनजान या संदिग्ध ऐप के जरिए QR Code स्कैन करने से आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है. (Photo-Freepik)
QR Code स्कैन करते ही पैसे नहीं कटते
5 / 7यह समझना जरूरी है कि सिर्फ QR Code स्कैन करने से अपने-आप पैसे नहीं जाते. कई बार ठग लोगों को यह कहकर कोड स्कैन करवाते हैं कि उन्हें पैसे मिलेंगे, जबकि वास्तव में वह पेमेंट रिक्वेस्ट होती है. (Photo-Freepik)
जल्दबाजी में भुगतान करने से बचें
6 / 7पेमेंट करते समय जल्दबाजी न करें. स्क्रीन पर दिखाई देने वाली रकम, नाम और अन्य जानकारी को ध्यान से पढ़ें. छोटी-सी लापरवाही भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है. (Photo-Freepik)
शक होने पर तुरंत शिकायत करें
7 / 7अगर किसी QR Code या ट्रांजैक्शन को लेकर जरा भी संदेह हो तो तुरंत अपने बैंक या UPI ऐप की हेल्पलाइन पर शिकायत करें. साथ ही अपने मोबाइल और बैंक अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग्स को भी मजबूत रखें. (Photo-Freepik)
.png)