50% तक बिजली बचाता है ये AC! खरीदने से पहले जान लें वरना होगा बड़ा नुकसान

सस्ता समझकर कोई AC खरीदना भारी पड़ सकता है. अगर आप भी AC लेने जा रहे हैं, तो ये जान लें कि कौन-सा ऐसी 30-50% तक बिजली बचाकर आपके हजारों रुपये बचा सकता है- एक छोटी सी गलती आपके बिल को दोगुना कर सकती है.

AC.jpg (6)
1 / 6

Advertisment

कंप्रेसर कैसे करता है फर्क

कंप्रेसर कैसे करता है फर्क2 / 6

Inverter AC का कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड बदलता रहता है, जबकि Fixed Speed AC पूरा लोड लेकर चलता है और फिर अचानक बंद हो जाता है. यही वजह है कि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ज्यादा स्मार्ट और एफिशिएंट मानी जाती है.

विज्ञापन

30-50% तक बिजली की बचत

30-50% तक बिजली की बचत3 / 6

नॉर्मल इस्तेमाल में Inverter AC, Fixed मॉडल की तुलना में 30 से 50 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करता है. अगर आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, तो यह बचत काफी बड़ी रकम में बदल जाती है.

सालों में हजारों रुपये की बचत

सालों में हजारों रुपये की बचत4 / 6

लगातार पांच साल तक इस्तेमाल करने पर, बिजली की दरों के हिसाब से Inverter AC आपको 15,000 से 30,000 रुपये या उससे ज्यादा की बचत करवा सकता है. यानी शुरुआत में थोड़ा ज्यादा खर्च बाद में फायदा बन जाता है.

विज्ञापन

ज्यादा टिकाऊ और कम खराबी

ज्यादा टिकाऊ और कम खराबी5 / 6

Fixed Speed AC बार-बार ऑन-ऑफ होता है, जिससे उसके कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. वहीं Inverter AC में यह समस्या नहीं होती, जिससे इसकी लाइफ ज्यादा होती है और खराबी भी कम आती है.

कीमत में अब ज्यादा फर्क नहीं

कीमत में अब ज्यादा फर्क नहीं6 / 6

आजकल एंट्री-लेवल Inverter AC की कीमतें Fixed Speed AC के करीब ही आ गई हैं. ज्यादातर मामलों में, जो थोड़ा अतिरिक्त पैसा लगता है, वह एक-दो गर्मियों में ही बिजली बचत के जरिए वापस मिल जाता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन