13,000 रुपये तक सस्ता हुआ Pixel 9a, जानिए कहां है ये धांसू डील

Google Pixel 9a अब पहले से काफी सस्ता मिल रहा और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह डील और भी आकर्षक लग रही है. जानते हैं कहां है फोन पर ये बेस्ट डील.

Google Pixel 9a
1 / 6
pixel 9a discount offer

Advertisment

कीमत में बड़ा कट, सीधी बचत

कीमत में बड़ा कट, सीधी बचत2 / 6

Google Pixel 9a की असली कीमत 49,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल इस पर 20% का डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर के बाद आप इसे 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं, यानी सीधे 10,000 रुपये की बचत.

विज्ञापन

बैंक ऑफर से और सस्ता

बैंक ऑफर से और सस्ता3 / 6

अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है. इस तरह कुल मिलाकर करीब 13,000 रुपये तक की बचत संभव है.

दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले

दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले4 / 6

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. साथ ही 2700 निट्स तक की ब्राइटनेस होने की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और सोशल मीडिया के लिए स्मूद एक्सपीरियंस देता है. साथ ही Titan M2 सिक्योरिटी चिप फोन को और सुरक्षित बनाती है.

विज्ञापन

धांसू कैमरा और बैटरी

धांसू कैमरा और बैटरी5 / 6

Google Pixel 9a में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटो क्लिक करता है. 13MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मिलता है.फोन में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है. साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

स्टोरेज और यूसेज

स्टोरेज और यूसेज6 / 6

इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जो ज्यादातर यूजर्स के लिए काफी है. ऐप्स, फोटो और वीडियो स्टोर करने में कोई दिक्कत नहीं आती.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन