अब Google की जगह पर दिखेगा आपका नाम! जानें Chrome की यह मजेदार ट्रिक

क्या आप चाहते हैं कि जब भी Google खोलें तो उसके लोगो की जगह आपका नाम दिखाई दे? दरअसल एक छोटी सी Chrome ट्रिक से ऐसा किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

GOOGLE.jpg
1 / 6
google logo ki jagah apna naam kaise lagaye

Advertisment

Google की जगह अपना नाम

Google की जगह अपना नाम 2 / 6

दरअसल Chrome ब्राउजर के लिए एक खास एक्सटेंशन उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप Google के डूडल को कस्टमाइज कर सकते हैं. इस एक्सटेंशन में आप जो भी नाम या टेक्स्ट डालेंगे, वह Google के लोगो की जगह दिखाई देने लगता है. इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Chrome ब्राउजर खोलें. इसके बाद https://chromewebstore.google.com/ पर जाएं.

विज्ञापन

My Doodle Extension को Chrome में करें ऐड

My Doodle Extension को Chrome में करें ऐड3 / 6

यहां सर्च बार में “My Doodle” नाम का एक्सटेंशन खोजें. जब सर्च रिजल्ट में My Doodle Extension दिखाई दे, तो उस पर क्लिक करें. इसके बाद “Add to Chrome” बटन पर क्लिक करें और फिर “Add Extension” चुनें. कुछ ही सेकंड में यह एक्सटेंशन आपके ब्राउजर में इंस्टॉल हो जाएगा.

एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें

एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें4 / 6

इंस्टॉल होने के बाद ब्राउजर के ऊपर दाईं तरफ एक्सटेंशन का आइकन दिखाई देगा. इस आइकन पर क्लिक करने के बाद My Doodle का ऑप्शन खुल जाएगा, जहां से आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. अब एक्सटेंशन में आपको “Enter Something” नाम का एक बॉक्स दिखाई देगा. इसमें आप अपना नाम या कोई भी टेक्स्ट लिख सकते हैं जिसे आप Google के लोगो की जगह देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

Preview पर क्लिक करते ही दिखेगा बदलाव

Preview पर क्लिक करते ही दिखेगा बदलाव5 / 6

नाम लिखने के बाद नीचे दिए गए “Preview” विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आप देखेंगे कि Google के पेज पर डूडल की जगह वही नाम दिखाई देने लगेगा जो आपने टाइप किया है.

ध्यान रखें ये सिर्फ दिखावट के लिए

ध्यान रखें ये सिर्फ दिखावट के लिए6 / 6

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है कि यह बदलाव सिर्फ आपके ब्राउजर में दिखाई देता है. Google का असली लोगो या नाम कहीं भी नहीं बदलता. यह फीचर केवल आपके कंप्यूटर या लैपटॉप पर एक पर्सनलाइज्ड व्यू दिखाने के लिए काम करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन