फ्रिज चलाने से हर महीने कितने रुपये का आता है बिल? खरीदने से पहले जान लें

गर्मी में 24 घंटे चलने वाला फ्रिज आपकी जेब पर कितना असर डालता है? क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना और महीनेभर में फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए 1 दिन, 1 महीने और पूरे साल का अनुमानित बिजली बिल, साथ ही कौन सा फ्रिज सबसे ज्यादा बिजली बचाता है.

refrigerator
1 / 7

 

गर्मी के मौसम में फ्रिज घर की सबसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में से एक बन जाता है. ठंडा पानी, बर्फ और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज लगभग 24 घंटे चलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे चलाने में रोज कितनी बिजली खर्च होती है?

विज्ञापन

एक दिन में कितनी बिजली खाता है फ्रिज?

एक दिन में कितनी बिजली खाता है फ्रिज?2 / 7

आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाला फ्रिज एक दिन में करीब 1 से 2 यूनिट बिजली की खपत करता है. हालांकि यह खपत फ्रिज के आकार, स्टार रेटिंग और उपयोग के तरीके पर भी निर्भर करती है.

विज्ञापन

रोजाना बिजली बिल कितना आता है?

रोजाना बिजली बिल कितना आता है?3 / 7

 अगर आपके क्षेत्र में बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट है, तो फ्रिज चलाने का रोजाना खर्च लगभग 7 से 14 रुपये तक हो सकता है. बड़े या ज्यादा क्षमता वाले फ्रिज में यह खर्च थोड़ा और बढ़ सकता है. ये भी पढ़ें- 0.5 टन AC चलाने पर महीने में कितना आता है बिजली बिल? खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब

महीने भर में कितनी यूनिट बिजली खर्च होती है?

महीने भर में कितनी यूनिट बिजली खर्च होती है?4 / 7

एक सामान्य घरेलू फ्रिज महीने में लगभग 30 से 60 यूनिट बिजली की खपत कर सकता है. वहीं डबल डोर या बड़े फ्रिज की बिजली खपत इससे ज्यादा भी हो सकती है.

विज्ञापन

फ्रिज चलाने पर महीने का बिल कितना आएगा?

फ्रिज चलाने पर महीने का बिल कितना आएगा?5 / 7

अगर बिजली का रेट 7 रुपये प्रति यूनिट माना जाए, तो 30 से 60 यूनिट खपत के हिसाब से फ्रिज का मासिक बिजली बिल लगभग 210 रुपये से 420 रुपये तक हो सकता है. ये भी पढ़ें- अब हर कमरे में अलग AC लगाने की जरूरत नहीं, एक से ही ठंडे होंगे 5 कमरे, जानें कैसे?

कौन सा फ्रिज बिजली की सबसे ज्यादा बचत करता है?

कौन सा फ्रिज बिजली की सबसे ज्यादा बचत करता है?6 / 7

पुराने मॉडल के फ्रिज आमतौर पर ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. इसलिए नया फ्रिज खरीदते समय 5-स्टार रेटिंग वाले मॉडल को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है. ये फ्रिज कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय में बिजली बिल भी कम रखते हैं.

विज्ञापन

फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

फ्रिज का दरवाजा बेवजह खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है. दरवाजा हमेशा अच्छी तरह बंद करें, फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें और गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से बचें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बिजली की खपत कम की जा सकती है और फ्रिज की कूलिंग भी बेहतर बनी रहती है. (Image Credit-Unsplash/Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन