दुनिया में किस देश का इंटरनेट सबसे तेज, जानें कौन-से नंबर पर आता है भारत?

दुनिया में कौन सा देश देता है सबसे तेज इंटरनेट? इसका जवाब जानकर आप हैरान हो सकते हैं. तो चलिए आपको बता दें कौन सा-देश देश इंटरनेट स्पीड में सबसे आगे है और भारत किस नंबर पर आता है.

internet speed
1 / 6
which country has fastest internet

Advertisment

इंटरनेट स्पीड

इंटरनेट स्पीड2 / 6

अब इंटरनेट सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है. पढ़ाई, बिजनेस, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कई काम इसकी स्पीड पर निर्भर करते हैं. तेज इंटरनेट से काम आसान और तेज हो जाता है.

विज्ञापन

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में ये है नंबर वन देश

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में ये है नंबर वन देश3 / 6

फिक्स्ड इंटरनेट की बात करें तो सिंगापुर दुनिया में सबसे आगे है. यहां औसतन 300 Mbps से ज्यादा की डाउनलोड स्पीड मिलती है, जो इसे बाकी देशों से अलग बनाती है. सिंगापुर एक छोटा लेकिन तकनीक के मामले में बेहद एडवांस देश है. यहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत है जिससे इंटरनेट स्पीड लगातार बेहतर बनी रहती है.

मोबाइल इंटरनेट में किसका दबदबा

मोबाइल इंटरनेट में किसका दबदबा4 / 6

मोबाइल इंटरनेट की रेस में संयुक्त अरब अमीरात सबसे आगे है. यहां 5G नेटवर्क के जरिए यूजर्स को कई बार 500 से 600 Mbps तक की स्पीड मिलती है. UAE ने बहुत पहले ही बड़े स्तर पर 5G नेटवर्क लागू कर दिया था. साथ ही, वहां का टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर भी काफी मजबूत है. स्मार्ट सिटी और डिजिटल सिस्टम पर फोकस करने से इंटरनेट सेवाएं और बेहतर हुई हैं.

विज्ञापन

दुनिया के टॉप इंटरनेट देश

दुनिया के टॉप इंटरनेट देश5 / 6

तेज इंटरनेट स्पीड के मामले में सिंगापुर और UAE के अलावा फ्रांस, हांगकांग और दक्षिण कोरिया भी आगे हैं. इन देशों में टेक्नोलॉजी और नेटवर्क सिस्टम काफी विकसित हैं.

भारत की मौजूदा स्थिति

भारत की मौजूदा स्थिति6 / 6

भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है. नंबर की बात करें तो कुछ रिपोर्टस मुताबिक भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में दुनिया में लगभग 25वें से 26वें स्थान के बीच बना हुआ है. यहां औसतन मोबाइल डाउनलोड स्पीड 130 से 136 Mbps के आसपास रहती है, जो काफी तेज मानी जाती है. वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की बात करें तो इसकी औसत स्पीड करीब 60 से 97 Mbps के बीच होती है. हालांकि, फाइबर (FTTH) कनेक्शन लेने पर इससे कहीं ज्यादा तेज इंटरनेट भी मिल सकता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन