Facebook पर भूलकर भी न करें ये पोस्ट, वरना तुरंत ब्लॉक होगा अकाउंट, पुलिस तक जा सकती है बात!

फेसबुक पर पोस्ट करने से पहले सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि कुछ तरह की पोस्ट आपके अकाउंट को मुसीबत में डाल सकती हैं. प्लेटफॉर्म की पॉलिसी के खिलाफ कंटेंट शेयर करने पर अकाउंट ब्लॉक या सस्पेंड भी किया जा सकता है. जानिए फेसबुक पर किन 7 तरह की पोस्ट से आपको हमेशा बचकर रहना चाहिए.

what you should not post on facebook
1 / 8

Advertisment

किसी व्यक्ति या समूह को धमकाने वाली पोस्ट

किसी व्यक्ति या समूह को धमकाने वाली पोस्ट2 / 8

फेसबुक की गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति, समुदाय या जगह के खिलाफ हिंसा भड़काने वाली पोस्ट करना पूरी तरह मना है. अगर कोई यूजर किसी को धमकी देता है या किसी समूह को निशाना बनाकर अपमानजनक या उकसाने वाले संदेश पोस्ट करता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

हथियारों से जुड़ी संदिग्ध पोस्ट

हथियारों से जुड़ी संदिग्ध पोस्ट3 / 8

सोशल मीडिया पर हथियारों से जुड़ी कुछ तरह की पोस्ट भी नियमों का उल्लंघन मानी जाती हैं. किसी को डराने के लिए हथियार का जिक्र करना, हथियार खरीदने-बेचने की जानकारी देना या उससे जुड़े लेन-देन की पोस्ट करना फेसबुक की नीतियों के खिलाफ है. (Photo-Freepik)

आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाला कंटेंट

आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाला कंटेंट4 / 8

फेसबुक पर किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि का समर्थन या प्रचार सख्त रूप से प्रतिबंधित है. ऐसे पोस्ट जिनमें हिंसा, नफरत फैलाने वाले संगठनों या अपराध से जुड़े समूहों का समर्थन किया जाता है, उन्हें तुरंत हटाया जा सकता है और अकाउंट पर भी कार्रवाई हो सकती है. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

प्रतिबंधित वस्तुओं की खरीद-फरोख्त

प्रतिबंधित वस्तुओं की खरीद-फरोख्त5 / 8

फेसबुक प्लेटफॉर्म पर कुछ चीजों की खरीद-बिक्री की अनुमति नहीं है. इसमें गैर-चिकित्सीय दवाएं, नशीले पदार्थ या फार्मास्यूटिकल दवाओं का व्यापार शामिल है. इसके अलावा बंदूक, गोला-बारूद या उससे जुड़े हिस्सों की बिक्री से जुड़ी पोस्ट भी प्लेटफॉर्म की पॉलिसी के खिलाफ मानी जाती हैं. (Photo-Freepik)

अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री

अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री6 / 8

ऐसा कोई भी कंटेंट जो चोरी, धोखाधड़ी या किसी तरह के हिंसक अपराध को बढ़ावा देता हो, फेसबुक पर अनुमति नहीं है. अगर कोई पोस्ट लोगों को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए प्रेरित करती है, तो उसे हटाया जा सकता है और अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.(Photo-AI)

विज्ञापन

अवैध शिकार या वन्यजीवों से जुड़ी गैरकानूनी गतिविधियां

अवैध शिकार या वन्यजीवों से जुड़ी गैरकानूनी गतिविधियां7 / 8

फेसबुक उन पोस्ट पर भी सख्त नजर रखता है जिनमें अवैध शिकार, लुप्तप्राय जानवरों के अंगों की बिक्री या पशुओं की लड़ाई जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है. ऐसे कंटेंट को प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जा सकता है. (Photo-AI)

लोगों या जानवरों को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो या पोस्ट

लोगों या जानवरों को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो या पोस्ट8 / 8

फेसबुक पर ऐसे वीडियो या तस्वीरें भी स्वीकार नहीं की जातीं जिनमें किसी व्यक्ति या जानवर को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां दिखाई जाती हों. इस तरह का कंटेंट प्लेटफॉर्म की कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन माना जाता है और इसके लिए अकाउंट ब्लॉक भी किया जा सकता है. (Photo-Pixabay)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन