कूलर में नमक के साथ डाल दें 10 रुपये की ये चीज, मिलेगी AC जैसी ठंडी हवा
गर्मी में कूलर भी दे रहा है गर्म हवा? बस एक छोटी सी चीज से आपका कूलर देने लगेगा AC जैसी ठंडी हवा, वो भी बिना ज्यादा खर्च के. जानिए ये आसान देसी ट्रिक क्या है और कैसे काम करती है.

कूलर को बनाएं ज्यादा असरदार
2 / 7अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर भी AC जैसी ठंडी हवा दे, तो इसके पानी में एक छोटा सा बदलाव करना होगा. सही तरीका अपनाने से कूलिंग काफी बेहतर हो सकती है.
पानी में बर्फ डालने से बढ़ेगी ठंडक
3 / 7कूलर के टैंक में बर्फ डालने से पानी का तापमान कम हो जाता है, जिससे निकलने वाली हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है. यह तरीका तेज गर्मी में तुरंत राहत देता है.
नमक मिलाकर बढ़ाएं असर
4 / 7सिर्फ बर्फ डालना काफी नहीं होता, क्योंकि वह जल्दी पिघल जाती है. अगर आप चाहते हैं कि बर्फ जल्दी न पिघले, तो उसमें 3-4 मुट्ठी नमक डाल दें. नमक बर्फ के पिघलने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है और कूलर लगातार ठंडी हवा देता रहता है.
कम खर्च में बड़ा फायदा
5 / 7इस ट्रिक को अपनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. 10-20 रुपये की थोड़ी सी बर्फ लाकर और घर में मौजूद बर्फ से ही आप कूलर की कूलिंग को बढ़ा सकते हैं. (Photo-Flipkart)
कूलर पैड पर सूती कपड़ा लगाने का फायदा
6 / 7कूलर के घास वाले पैड पर हल्का सूती कपड़ा लगाने से पानी ज्यादा देर तक रुकता है. इससे हवा ज्यादा समय तक ठंडी रहती है और कूलिंग बेहतर हो जाती है.
तेज गर्मी में भी मिलेगी राहत
7 / 7जब तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है, तो कूलर अक्सर गर्म हवा देने लगता है. लेकिन इस आसान तरीके को अपनाने से वही कूलर ज्यादा प्रभावी होकर AC जैसा ठंडा अहसास देने लगता है.
.png)