घर की सुरक्षा के लिए कैमरा लगाया है? पहले जान लें सरकार का CCTV के लिए नया नियम

अगर आप CCTV कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं, जिसके बाद कई कैमरों की बिक्री पर रोक लग गई है. जानते हैं क्या है नए नियम.

CCTV
1 / 7
cctv camera safety standards in india

Advertisment

1 अप्रैल से बदले नियम

1 अप्रैल से बदले नियम2 / 7

भारत सरकार ने 1 अप्रैल से चीनी कंपनियों के नॉन-सर्टिफाइड CCTV कैमरों पर प्रतिबंध लगा दिया है. खासतौर पर वे कैमरे जो इंटरनेट से जुड़े होते हैं और जरूरी सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते, अब भारत में नहीं बेचे जा सकेंगे.

विज्ञापन

किन कंपनियों पर पड़ा असर

किन कंपनियों पर पड़ा असर3 / 7

इस फैसले का असर Hikvision, Dahua Technology जैसी बड़ी चीनी कंपनियों पर पड़ा है. इनके अलावा TP-Link जैसे ब्रांड के कुछ CCTV प्रोडक्ट्स भी इस नियम के दायरे में आए हैं, जिससे इनकी बिक्री पर रोक लग गई है.

सर्टिफिकेशन अब जरूरी

सर्टिफिकेशन अब जरूरी4 / 7

सरकार ने STQC (Standardisation Testing and Quality Certification) के तहत नए नियम लागू किए हैं. अब भारत में बिकने वाले हर CCTV कैमरे को तय मानकों और सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. बिना सर्टिफिकेशन वाले कैमरे अब मार्केट में नहीं बिक सकेंगे.

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला

क्यों लिया गया यह फैसला5 / 7

आजकल CCTV कैमरे हर जगह इस्तेमाल हो रहे हैं, जिससे साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ गया है. कई बार ऐसे डिवाइस हैक हो सकते हैं, जिससे निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है. इसी को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है.

सुरक्षा को लेकर सख्त नियम

सुरक्षा को लेकर सख्त नियम6 / 7

नए नियमों के मुताबिक CCTV डिवाइस में कोई छिपा हुआ बैकडोर या संदिग्ध हार्डवेयर नहीं होना चाहिए. साथ ही, इन डिवाइस में समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट और सुरक्षित फर्मवेयर मिलना भी जरूरी होगा.

विज्ञापन

अब कैसे चुनें सही कैमरा

अब कैसे चुनें सही कैमरा7 / 7

अगर आप नया CCTV कैमरा खरीदने जा रहे हैं, तो यह जरूर चेक करें कि वह STQC सर्टिफाइड है या नहीं. हमेशा भरोसेमंद और सुरक्षित ब्रांड का ही चुनाव करें, ताकि आपकी सुरक्षा में कोई कमी न रहे.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन