जल्द आने वाला है Apple का iPhone Fold! किस नाम से होगा लॉन्च; जानिए- इसके फीचर्स और कीमत
स्मार्टफोन की दुनिया में टेक दिग्गज ऐप्पल (Apple) आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अपनी धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो iPhone Fold को 'iPhone Ultra' के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. यह डिवाइस आईफोन के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव साबित होगा. लिक्विड मेटल हिंज, 2nm प्रोसेस पर बना A20 प्रो चिपसेट और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी - ऐप्पल का यह फोल्डेबल फोन न केवल सैमसंग और गूगल को कड़ी टक्कर देगा, बल्कि फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की परिभाषा भी बदल सकता है.

डिजाइन और डिस्प्ले
2 / 9iPhone Fold में 'बुक-स्टाइल' फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है. इसकी मुख्य अंदरूनी स्क्रीन 7.8 इंच की विशाल OLED डिस्प्ले होगी, जो टैबलेट जैसा अनुभव देगी. (AI Image)
बाहरी स्क्रीन
3 / 9फोन को बंद करने पर बाहर की तरफ 5.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी. खास बात यह है कि दोनों स्क्रीन पर 'डायनेमिक आइलैंड' की जगह पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल सकता है. (AI Image)
मजबूत हिंज और बॉडी
4 / 9मजबूती के लिए ऐप्पल पहली बार 'LiquidMetal' हिंज का इस्तेमाल कर सकता है. साथ ही इसमें टाइटेनियम फ्रेम और सिरेमिक शील्ड बैकप्लेट मिलने की उम्मीद है. (AI Image)
दमदार परफॉर्मेंस
5 / 9इस फोल्डेबल फोन में ऐप्पल का अगला जेनरेशन A20 प्रो चिपसेट होगा, जो 2nm तकनीक पर आधारित है. साथ ही इसमें 12GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है. (AI Image)
बैटरी और कनेक्टिविटी
6 / 9iPhone Fold में आईफोन के इतिहास की सबसे बड़ी 5,400mAh से 5,800mAh की बैटरी मिल सकती है. इसमें फिजिकल सिम की जगह केवल eSIM का सपोर्ट दिया जाएगा. (AI Image)
कैमरा और सॉफ्टवेयर
7 / 9फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP के दो कैमरे (मेन + अल्ट्रावाइड) होंगे. यह iOS 27 पर चलेगा, जिसमें आईपैड की तरह 'साइड-बाय-साइड' ऐप चलाने की सुविधा मिलेगी. (AI Image)
कब होगा लॉन्च
8 / 9रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Fold लॉन्च कर सकता है. (AI Image)
कितनी होगी कीमत
9 / 9iPhone Fold की कीमत अभी साफ नहीं है. कुछ रूमर्स हैं कि डिवाइस की अमेरिकी में कीमत $2,000 (करीब 1,85,000 रुपए) से $2,400 (करीब 2,24,000 रुपये) के बीच हो सकती है. (AI Image)
.png)