लॉन्च से पहले लीक हुई iPhone 18 Pro Max की कीमत, भारत में इतनी हो सकती है प्राइज

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. लॉन्च से महीनों पहले इसकी कीमत, डिजाइन और दमदार फीचर्स लीक हो गए हैं. अगर आप नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है.

iPhone 18 Pro Max
1 / 7
apple iphone 18 pro max details

Advertisment

कब लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro Max

कब लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro Max2 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. आमतौर पर Apple अपने नए iPhones इसी समय पर पेश करता है, इसलिए इस बार भी वही पैटर्न देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

भारत में संभावित कीमत

भारत में संभावित कीमत3 / 7

भारत में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1,54,900 रुपये के आसपास हो सकती है. वहीं, iPhone 18 Pro की कीमत इससे कम यानी लगभग 1,34,900 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

डिस्प्ले और डिजाइन में बदलाव

डिस्प्ले और डिजाइन में बदलाव4 / 7

इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. स्क्रीन की ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है. साथ ही Dynamic Island का साइज छोटा हो सकता है, जिससे स्क्रीन का इस्तेमाल और बेहतर हो जाएगा. नए Deep Red कलर ऑप्शन की भी चर्चा है.

विज्ञापन

परफॉर्मेंस होगी और तेज

परफॉर्मेंस होगी और तेज5 / 7

iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. यह चिप पहले से ज्यादा तेज और पावर एफिशिएंट होगी. साथ ही इसमें 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है.

कैमरा में होगा अपग्रेड

कैमरा में होगा अपग्रेड6 / 7

कैमरा के मामले में भी यह फोन मजबूत हो सकता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी, ज़ूम और इमेज प्रोसेसिंग ऑफर करेगा.

विज्ञापन

बैटरी और एक्सपीरियंस

बैटरी और एक्सपीरियंस7 / 7

हालांकि बैटरी की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बड़े डिस्प्ले और नए चिपसेट के साथ इसमें बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद की जा रही है. कुल मिलाकर यह फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए एक दमदार अपग्रेड साबित हो सकता है. नोट- ये पूरी जानकारी लीक्स के आधार पर है, कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आए हैं.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन