Airtel का यूजर्स को बड़ा झटका! महंगा हुआ 84 दिन वाला ये प्लान, एक सस्ता प्लान भी बंद
Airtel यूजर्स के लिए झटका. कंपनी ने चुपचाप अपने पॉपुलर प्लान की कीमत बढ़ा दी है और सस्ता प्लान हटा भी दिया है. अब वही वैलिडिटी पाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे जानिए क्या बदला और आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

कौन से प्लान हुए महंगे और बंद
2 / 6एयरटेल ने 700 से 800 रुपये की रेंज वाले अपने प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव किया है. पहले इस सेगमेंट में 799 रुपये और 859 रुपये के दो प्लान मौजूद थे, जो 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे. अब कंपनी ने 799 रुपये वाला प्लान पूरी तरह खत्म कर दिया है, जबकि 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है.
अब एंट्री लेवल प्लान भी हुआ महंगा
3 / 6इस बदलाव के बाद अब 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 899 रुपये से शुरू होता है. यानी जो यूजर्स पहले कम कीमत में लंबी वैलिडिटी का फायदा उठा रहे थे, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इससे सीधे तौर पर यूजर्स का मोबाइल बजट बढ़ेगा.
899 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा
4 / 6899 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेटा प्रति दिन मिलता है. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है. हालांकि, रोज का डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है.
अतिरिक्त बेनिफिट्स और क्या बदला
5 / 6इस प्लान के साथ एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का 12 महीने का एक्सेस, स्पैम कॉल अलर्ट और फ्री हेलोट्यून जैसी सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन पहले 859 रुपये वाले प्लान में मिलने वाला कैशबैक रिवॉर्ड अब हटा दिया गया है, जिससे कुछ फायदे कम हो गए हैं.
यूजर्स और मार्केट पर असर
6 / 6एयरटेल के इस फैसले का असर खासतौर पर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो लंबे समय वाले प्लान लेते हैं. एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह टैरिफ बढ़ोतरी की शुरुआत हो सकती है और आगे दूसरे प्लान्स भी महंगे हो सकते हैं.
.png)