AC को कितनी देर लगातार चलाकर बंद कर देना चाहिए? नहीं जानते होंगे सही जवाब
क्या आपका AC भी घंटों बिना रुके चलता रहता है? यह आदत सिर्फ बिजली बिल ही नहीं बढ़ाती, बल्कि AC में आग लगने जैसी बड़ी परेशानी भी खड़ी कर सकती है. जानिए आखिर कितने घंटे लगातार AC चलाने के बाद उसे बंद कर देना चाहिए.

गर्मियों में लोग घंटों तक AC चलाकर रखते हैं ताकि कमरा ठंडा बना रहे, लेकिन कई बार यही आदत बड़ी परेशानी बन सकती है. जरूरत से ज्यादा देर तक एयर कंडीशनर चलाने से ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है और कुछ मामलों में आग लगने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं.
छोटी देर के लिए बाहर जा रहे हैं? तब भी बंद करें AC
2 / 7कई लोग थोड़ी देर के लिए घर से बाहर निकलते समय भी AC बंद नहीं करते. उन्हें लगता है कि वापस आने तक कमरा ठंडा रहेगा, लेकिन यह आदत बिजली की बर्बादी के साथ-साथ जोखिम भी बढ़ा सकती है. लगातार चलने से मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
ज्यादा देर चलाने पर AC क्यों होता है खतरनाक?
3 / 7हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तरह एयर कंडीशनर भी लंबे समय तक लगातार चलने पर गर्म होने लगता है. अगर इसे समय पर बंद न किया जाए तो ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ सकती है, जिससे कंप्रेसर और दूसरे पार्ट्स पर असर पड़ता है.
छोटे कमरे में कितनी देर चलाएं AC?
4 / 7Croma की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अगर आपका कमरा छोटा है और उसमें 1 टन का AC लगा है, तो उसे लगातार 8 से 10 घंटे तक चलाया जा सकता है. इसके बाद AC को कुछ समय के लिए बंद कर देना बेहतर माना जाता है.
बड़े कमरे में AC चलाने की लिमिट क्या है?
5 / 7अगर आपका कमरा बड़ा है और उसमें 1.5 टन या 2 टन का एयर कंडीशनर लगा है, तो इसे करीब 12 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि इसके बाद मशीन को आराम देना जरूरी होता है ताकि सिस्टम पर ज्यादा दबाव न पड़े. ये भी पढ़ें- AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए क्या कहता है साइंस, क्या बढ़ेगा बिजली बिल
समय पर AC बंद नहीं किया तो क्या होगा?
6 / 7जरूरत से ज्यादा देर तक लगातार चलने पर AC ओवरहीट होने लगता है. इससे कंप्रेसर खराब हो सकता है, मशीन में आग लग सकती है और घर में बड़ा हादसा भी हो सकता है. इसलिए समय-समय पर AC को बंद करना जरूरी है.
AC को आराम देना क्यों जरूरी है?
7 / 7AC बंद करने से मशीन को ठंडा होने का समय मिलता है. इससे ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है और AC की लाइफ भी बढ़ती है. सही इस्तेमाल से बिजली की बचत भी होती है और रिपेयर का खर्च भी कम आता है.



















