AC लगवाते समय की ये एक गलती तो हो सकती है जेल, क्या जानते हैं इसे लगवाने के नियम?

घर में लगा एसी अगर सही तरीके से फिट न हो, तो जानलेवा साबित हो सकता है. इतना ही नहीं, ऐसी गलती आपको सीधे जेल तक भी पहुंचा सकती है. जानिए कैसे एसी इंस्टॉलेशन में सावधानी रखना बेहद जरूरी है और कानून इस पर क्या कहता है.

Ac installation
1 / 6
Ac precautions

Advertisment

क्या एसी लगवाना बन सकता है खतरा

क्या एसी लगवाना बन सकता है खतरा2 / 6

हम में से ज्यादातर लोग एसी लगवाते समय उसकी कूलिंग और लोकेशन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सुरक्षा को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. खासकर जब एसी को बालकनी या सड़क की तरफ लगाया जाता है, तो जोखिम बढ़ जाता है. यदि इंस्टॉलेशन सही नहीं है या सपोर्ट कमजोर है, तो एसी गिरकर गंभीर हादसे का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

कानून क्या कहता है

कानून क्या कहता है3 / 6

इस तरह की घटनाएं सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि कानूनी मामला भी बन सकती हैं. अगर आपकी लापरवाही से किसी व्यक्ति की जान जाती है, तो भारतीय कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है. धारा 125(ए)/106 बीएनएस के तहत दोषी पाए जाने पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है.

लापरवाही का सीधा मतलब जेल

लापरवाही का सीधा मतलब जेल4 / 6

अगर आपके घर से कोई चीज, जैसे एसी या गमला, गिरकर किसी को नुकसान पहुंचाती है, तो इसकी जिम्मेदारी सीधे आप पर आती है. ऐसे मामलों में सजा भी हो सकती है. इसके अलावा, अगर एसी जरूरत से ज्यादा बाहर निकला हुआ है, तो उसे अतिक्रमण मानकर अलग से कार्रवाई की जा सकती है.

विज्ञापन

कैसे रखें अपने घर को सुरक्षित

कैसे रखें अपने घर को सुरक्षित5 / 6

इन हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि घर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए. बालकनी में रखे सामान को इस तरह व्यवस्थित करें कि वह गिर न सके. साथ ही, एसी लगाते समय यह सुनिश्चित करें कि वह सही ढंग से फिट किया गया हो और उसका सपोर्ट मजबूत हो.

एसी का फ्रेम और मेंटेनेंस है जरूरी

एसी का फ्रेम और मेंटेनेंस है जरूरी6 / 6

एसी को सहारा देने वाला मेटल फ्रेम समय के साथ कमजोर पड़ सकता है, खासकर मौसम के असर से. इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करना जरूरी है. अगर कहीं ढीलापन या जंग दिखे, तो तुरंत मरम्मत कराएं, ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन