AC गैस भरने के नाम पर हो रही ठगी! कहीं आप भी तो नहीं दे रहे डबल पैसे?
क्या आपके AC में सच में गैस खत्म होती है या सिर्फ आपको बेवजह पैसे खर्च करवाए जाते हैं? सर्विस के दौरान बताए जाने वाले कई दावे पूरी तरह सच नहीं होते. जानिए गैस रिफिल का असली खर्च, सही पहचान और कैसे बचें इस आम ठगी से.

गैस खत्म होने का बहाना, ज्यादा बिल का खेल
2 / 8AC सर्विस के दौरान कई बार टेक्नीशियन सीधे कह देते हैं कि गैस खत्म हो गई है और तुरंत भरवानी पड़ेगी. लेकिन हर बार यह सच नहीं होता. कई मामलों में यह सिर्फ एक बहाना होता है ताकि ग्राहक से ज्यादा पैसे वसूले जा सकें. इसलिए जल्दबाजी में फैसला लेने से पहले सही जानकारी लेना जरूरी है.
ऐसे समझें सच में गैस की दिक्कत है या नहीं
3 / 8अगर AC पहले जितनी ठंडक नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब हमेशा गैस खत्म होना नहीं होता. कूलिंग कॉयल की स्थिति भी चेक करनी चाहिए. अगर कॉयल पर बर्फ नहीं बन रही या कूलिंग असामान्य है, तभी गैस की समस्या हो सकती है. बिना जांच के गैस भरवाना नुकसानदायक साबित हो सकता है.
AC में इस्तेमाल होने वाली गैस को जानना जरूरी
4 / 8आजकल ज्यादातर AC में दो तरह की गैस इस्तेमाल होती है- R32 और R410. नए मॉडल्स में आमतौर पर R32 गैस दी जाती है, जो बेहतर कूलिंग और पर्यावरण के लिए भी सही मानी जाती है. इसलिए गैस रिफिल कराते समय यह जरूर पूछें कि कौन सी गैस डाली जा रही है.
गैस रिफिलिंग का असली खर्च कितना होना चाहिए
5 / 8आम तौर पर AC में गैस भरवाने का खर्च 1500 से 2500 रुपये के बीच होता है. यह कीमत AC की हालत और लीकेज पर निर्भर करती है. अगर कोई आपसे 3000 या 4000 रुपये तक मांग रहा है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह सामान्य से ज्यादा चार्ज हो सकता है.
नियमित सर्विस से बच सकते हैं खर्च से
6 / 8AC की सही परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए समय-समय पर सर्विस कराना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, साल में कम से कम दो बार AC सर्विस करानी चाहिए. इससे गैस लीकेज जैसी समस्याओं से बचाव होता है और मशीन बेहतर चलती है.
गैस भरवाने से पहले रखें ये सावधानी
7 / 8जब भी गैस रिफिलिंग की बात आए, तो बिना पूरी जांच के हामी न भरें. पहले मार्केट रेट पता करें और जरूरत हो तो दूसरी राय भी लें. इससे आप अनावश्यक खर्च और धोखाधड़ी से बच सकते हैं.
थोड़ी सतर्कता से बचेंगे बड़े नुकसान से
8 / 8AC सर्विस या गैस रिफिलिंग के दौरान हमेशा भरोसेमंद सर्विस सेंटर का ही चुनाव करें. सही जानकारी और थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी ठगी से बचा सकती है और आपके पैसे भी सुरक्षित रहते हैं.
.png)