99% लोग नहीं जानते! सिर्फ कॉलिंग ही नहीं आपका स्मार्टफोन कर सकता है ये चौंकाने वाले काम

क्या आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल, चैट और सोशल मीडिया के लिए करते हैं? अगर हां, तो आप इसकी असली ताकत से अभी भी अनजान हैं. जानिए स्मार्टफोन के ऐसे फीचर्स, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं होता.

phone
1 / 7

 

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कॉलिंग, चैटिंग, सोशल मीडिया और इंटरनेट इस्तेमाल करने के अलावा भी यह कई ऐसे काम कर सकता है, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते. यही वजह है कि लाखों लोग रोज स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बावजूद इसकी असली ताकत से अनजान रहते हैं.

विज्ञापन

रिमोट कंट्रोल की तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

रिमोट कंट्रोल की तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल2 / 7

अगर आपके स्मार्टफोन में IR Blaster फीचर मौजूद है, तो आप इसे यूनिवर्सल रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से टीवी, एयर कंडीशनर, पंखा और अन्य रिमोट से चलने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीधे फोन से कंट्रोल किया जा सकता है. इससे अलग-अलग रिमोट ढूंढ़ने की परेशानी भी खत्म हो जाती है.

विज्ञापन

 स्मार्टफोन बन सकता है हाई-क्वालिटी वेबकैम

 स्मार्टफोन बन सकता है हाई-क्वालिटी वेबकैम3 / 7

कई लैपटॉप और डेस्कटॉप में आज भी औसत क्वालिटी के कैमरे दिए जाते हैं. ऐसे में स्मार्टफोन को वेबकैम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन में मौजूद इनबिल्ट फीचर्स या LinkMyPhone जैसे ऐप्स की मदद से इसे कंप्यूटर से कनेक्ट करके वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग के लिए बेहतर कैमरे के तौर पर उपयोग किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- क्या 24 घंटे चालू रहने पर Wi-Fi Router भी AC की तरह फट सकता है? जानें सच

जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर का काम भी करेगा फोन

जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर का काम भी करेगा फोन4 / 7

आधुनिक स्मार्टफोन अब सिर्फ मोबाइल नहीं रह गए हैं. कई लेटेस्ट डिवाइसेज में डेस्कटॉप मोड का फीचर मिलता है, जिसकी मदद से फोन को कंप्यूटर जैसी इंटरफेस में बदला जा सकता है. इस मोड में कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करके फोन पर कई काम कंप्यूटर की तरह किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

पुराने स्मार्टफोन को बनाएं कार का डैशकैम

पुराने स्मार्टफोन को बनाएं कार का डैशकैम5 / 7

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे कार में डैशकैम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए सिर्फ एक फोन होल्डर या स्टैंड की जरूरत होती है. इसके अलावा Google Play Store पर मौजूद कई Dashcam ऐप्स की मदद से रिकॉर्डिंग और अन्य एडवांस फीचर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है. ये भी पढ़ें- Single Vs Dual Inverter AC कौन देता है ज्यादा कूलिंग और कम बिजली बिल? दुकानदार नहीं बताएगा ये फर्क

स्कैनर मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी

स्कैनर मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी6 / 7

कुछ साल पहले तक किसी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कराने के लिए साइबर कैफे या दुकान का सहारा लेना पड़ता था. अब स्मार्टफोन के एडवांस कैमरा फीचर्स की मदद से दस्तावेजों को आसानी से स्कैन किया जा सकता है. कई स्मार्टफोन में यह सुविधा पहले से मौजूद होती है, जबकि जरूरत पड़ने पर अलग ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

स्मार्टफोन की असली ताकत को पहचानिए

स्मार्टफोन की असली ताकत को पहचानिए7 / 7

स्मार्टफोन अब सिर्फ बातचीत और मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है. यह एक ऐसा मल्टीपर्पज डिवाइस बन चुका है जो रिमोट कंट्रोल, वेबकैम, कंप्यूटर, डैशकैम और स्कैनर जैसी कई मशीनों का काम अकेले कर सकता है. सही फीचर्स और जानकारी के साथ इसका इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा उपयोगी बनाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन