1.5 टन का AC रोज चलाने पर महीने भर में कितनी बिजली खर्च होगी, कितना आएगा बिल?
गर्मी बढ़ते ही AC चलाना मजबूरी बन जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 8 घंटे रोज AC चलाने से आपका बिजली बिल हजारों रुपये तक बढ़ सकता है? 1.5 टन AC की असली खपत और महीने का पूरा हिसाब जानकर आप चौंक सकते हैं.

बिजली बिल बढ़ने की असली वजह
2 / 9गर्मियों में AC का ज्यादा इस्तेमाल ही बिजली बिल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह होती है. जितने ज्यादा घंटे AC चलता है, उतनी ही ज्यादा यूनिट बिजली खर्च होती है और सीधा असर आपके बजट पर पड़ता है.
AC की खपत किन चीजों पर निर्भर करती है
3 / 9AC कितना बिजली खर्च करेगा, यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे AC की टन क्षमता (1 टन, 1.5 टन), उसकी स्टार रेटिंग (3 स्टार या 5 स्टार), और आप उसे कितने तापमान पर चलाते हैं.
1.5 टन 3 स्टार AC की प्रति घंटे खपत
4 / 9अगर आप 1.5 टन का 3 स्टार AC इस्तेमाल करते हैं, तो यह हर घंटे करीब 1.15 से 1.7 यूनिट बिजली खर्च करता है. यह खपत कमरे की स्थिति और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है.
एक दिन में कितनी यूनिट खर्च होगी
5 / 9मान लीजिए आप रोजाना 8 घंटे AC चलाते हैं, तो 1.5 यूनिट प्रति घंटे के हिसाब से एक दिन में करीब 12 यूनिट बिजली खर्च होगी. अगर खपत 1.7 यूनिट प्रति घंटा है, तो यह बढ़कर करीब 13.6 यूनिट प्रति दिन हो जाएगी.
एक महीने का पूरा हिसाब
6 / 9अब अगर इसी हिसाब से 30 दिन तक AC चलता है, तो महीने भर में 360 से 408 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है. यानी सिर्फ AC चलाने से ही आपके बिल में इतना इजाफा हो सकता है.
महीने के बिल पर कितना असर पड़ेगा
7 / 9अगर बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट है, तो 360 यूनिट पर करीब 2520 रुपये और 408 यूनिट पर करीब 2856 रुपये का खर्च बढ़ सकता है. वहीं 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से यह खर्च 2880 रुपये से लेकर 3264 रुपये तक पहुंच सकता है.
टेंप्रेचर और इस्तेमाल से फर्क पड़ता है
8 / 9अगर आप AC को 24 डिग्री पर चलाते हैं, तो बिजली की खपत संतुलित रहती है. लेकिन 18 डिग्री पर चलाने से कंप्रेसर ज्यादा काम करता है और यूनिट खपत तेजी से बढ़ जाती है.
इन्वर्टर AC में क्या फायदेमंद
9 / 9इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले AC बिजली बचाने में काफी मदद करते हैं. ये नॉन-इन्वर्टर AC के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बिजली बिल काफी हद तक कंट्रोल में रह सकता है.
.png)