सर्विस के बाद भी ठंडा नहीं कर रहा AC? ये छोटी सी गलती हो सकती है वजह

अगर आपका AC सर्विस के बाद भी सही से कूलिंग नहीं दे रहा, तो सिर्फ सफाई जिम्मेदार नहीं है. इसके पीछे कूलिंग कॉइल की बड़ी समस्या हो सकती है, जो नजरअंदाज करने पर महंगा नुकसान करा सकती है. जानिए कैसे पहचानें और ठीक करें.

AC
1 / 8
air conditioner not cooling

Advertisment

सर्विस के बाद भी कूलिंग क्यों नहीं मिलती

सर्विस के बाद भी कूलिंग क्यों नहीं मिलती2 / 8

कई लोग सोचते हैं कि एक बार सर्विस कराने के बाद AC बिल्कुल ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. अगर सफाई के बाद भी ठंडक कम लग रही है, तो इसका मतलब है कि अंदर कोई तकनीकी समस्या हो सकती है, खासकर कूलिंग कॉइल में गड़बड़ी.

विज्ञापन

कूलिंग कॉइल का क्या रोल होता है

कूलिंग कॉइल का क्या रोल होता है3 / 8

AC की कूलिंग कॉइल ही वह हिस्सा होती है जो गर्म हवा को ठंडी हवा में बदलने का काम करती है. अगर यह कॉइल गंदी हो जाए, जंग लग जाए या डैमेज हो जाए, तो कूलिंग पर सीधा असर पड़ता है और AC ठीक से काम नहीं कर पाता.

कैसे पहचानें कॉइल खराब है

कैसे पहचानें कॉइल खराब है4 / 8

कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि कॉइल में दिक्कत है. जैसे AC हवा तो दे रहा हो लेकिन ठंडक न हो, इनडोर यूनिट पर बर्फ जमने लगे, पानी टपकने लगे, अजीब सी गंध आए या बिजली का बिल अचानक बढ़ जाए- ये सभी संकेत कॉइल की समस्या की ओर इशारा करते हैं.

विज्ञापन

कूलिंग कॉइल की समस्या कैसे ठीक करें

कूलिंग कॉइल की समस्या कैसे ठीक करें5 / 8

अगर कॉइल पर सिर्फ धूल या गंदगी जमा है, तो प्रोफेशनल डीप क्लीनिंग से समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है. आमतौर पर इसके लिए 500 से 1500 रुपये तक का खर्च आता है और कूलिंग में अच्छा सुधार देखने को मिलता है.

कब करवाना पड़ता है रिपेयर या रिप्लेसमेंट

कब करवाना पड़ता है रिपेयर या रिप्लेसमेंट6 / 8

अगर कॉइल में लीकेज या ज्यादा डैमेज हो चुका है, तो सिर्फ सफाई से काम नहीं चलता. ऐसे में रिपेयर पर 3000 से 7000 रुपये तक खर्च आ सकता है. वहीं, अगर कॉइल पूरी तरह खराब हो जाए, तो 6000 से 15000 रुपये तक में इसे बदलवाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

AC को खराब होने से कैसे बचाएं

AC को खराब होने से कैसे बचाएं7 / 8

AC को लंबे समय तक सही चलाने के लिए समय-समय पर सर्विस कराना जरूरी है. गर्मी शुरू होने से पहले एक बार जरूर चेक कराएं, ताकि सीजन के बीच में परेशानी न हो.

छोटी आदतें जो बड़ा फर्क लाती हैं

छोटी आदतें जो बड़ा फर्क लाती हैं8 / 8

हर महीने AC का फिल्टर साफ करें, बहुत कम तापमान पर लगातार AC न चलाएं और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचने के लिए स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें. साथ ही कूलिंग कॉइल की हालत पर भी नजर रखें, ताकि छोटी समस्या समय रहते बड़ी न बन जाए.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन