हिंदी सिनेमा की वो 5 फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में रिलीज होती रहती है. लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कमाई के मामले में गदर मचा दिया है. दरअसल पहले फिल्मों को 100 करोड़ और 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने में काफी वक्त लग जाता था. लेकिन आज के समय में फिल्में 500-800 करोड़ के क्लब में शामिल हो रही है. आपको बता दें कि यह लिस्ट IMDb के द्वारा जारी की गई है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

movie
1 / 6
हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में ((File Photo)

Advertisment

2 / 6

लिस्ट में पहले स्थान पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का नाम मौजूद है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई कर डाली है. इस मूवी ने हिंदी में 881.25 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.

विज्ञापन

3 / 6

दूसरे स्थान पर अल्लू अर्जून की फिल्म 'पुष्पा पार्ट 2' नाम आता है. इस फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपये की लागत आई थी. वहीं इस मूवी का हिंदी नेट कलेक्शन 836.09 करोड़ रुपये है. इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग भी मिल चुका है.

4 / 6

तीसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का नाम आता है. इस फिल्म को बनाने में महज 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. वहीं इस मूवी की हिंदी नेट कलेक्शन 625.27 करोड़ रुपये हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए थे.

विज्ञापन

5 / 6

चौथे नंबर पर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का नाम मौजूद है. यह फिल्म रिलीज के दौरान काफी विवादों से घिरी थी. हालांकि फिल्म का हिंदी नेट कलेक्शन 585.70 करोड़ रुपये था. इस मूवी को बनाने में 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम किंग खान की फिल्म 'जवान' का आता है. शाहरुख खान की यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने हिंदी में कुल 582.31 करोड़ रुपये छापे थें. इसे इंडस्ट्री की फिल्म का टाइटल दिया गया है.  

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

विज्ञापन