25 जून को रिलीज हुई वो फिल्म, जिससे शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर खोला था खाता, 34 साल पहले हुई थी रिलीज

Shah Rukh Khan Film: शाहरुख खान की फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज होता है. किंग खान की फिल्मों के लिए लोगों में अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट होता है. इस बीच हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था.

Deewana
1 / 7
Deewana. image credit- social media

विज्ञापन

दीवाना

दीवाना2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'दीवाना' है. जी हां, इसी फिल्म से शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था और फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

विज्ञापन

25 जून को हुई थी रिलीज

25 जून को हुई थी रिलीज3 / 7

साल 1992 में 25 जून के दिन ही शाहरुख खान की फिल्म 'दीवाना' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म में ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान बेहद अहम किरदार में नजर आए थे.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म में ऋषि कपूर मेन लीड के रूप में थे, लेकिन शाहरुख खान की एंट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था. कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी काजल नाम की एक लड़की के आस-पास घूमती है.

विज्ञापन

डेब्यू फिल्म

डेब्यू फिल्म5 / 7

इस फिल्म में किंग खान ने राजा का किरदार निभाया था. भले ही ये शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म थी, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी.

फिल्म को मिला लोगों का प्यार

फिल्म को मिला लोगों का प्यार6 / 7

फिल्म का दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था और ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म से मेकर्स को जमकर मुनाफा हुआ था और इसने अच्छी कमाई की थी.

विज्ञापन

फिल्मफेयर अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड7 / 7

बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म का दबदबा देखने को मिला था. इसे 9 केटेगरी में नोमिनेशन मिला और 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे. शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन