समय रैना के ‘Still Alive’ ने रचा इतिहास, YouTube पर बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड
हाल ही में समय रैना एक स्पेशल शो लेकर आए थे, जिसका नाम उन्होंने 'Still Alive' रखा था. इस वीडियो को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. वही अब इस वीडियो ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें कि समय रैना ने दावा किया है कि उनका 'Still Alive' वीडियो दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो है.

समय रैना कॉमेडी स्पेशल वीडियो
2 / 5आपको बता दें कि समय रैना ने दावा किया है कि उनका हाल ही रिलीज हुआ 'Still Alive' वीडियो दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो में से एक है. समय रैना इस वीडियो के बारे में AI चैट बॉट से पूछा था. इतना ही नहीं समय रैना ने इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन से लेकर सुनील पाल और मुकेश खन्ना तक को रोस्ट किया था.
समय रैना के Still Alive ने बनाया रिकॉर्ड
3 / 5समय रैना का 'Still Alive' वीडियो को यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल वीडियो बन गया है. बता दें कि इस वीडियो को Youtube पर 5.3 करोड़ व्यूज मिले थे. इस बात का दावा समय रैना ने किया है.
समय रैना ने रचा इतिहास
4 / 5बता दें कि समय रैना ने 21 अप्रैल को एक AI चैटबॉट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें 'Still Alive' को दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बताया गया था.
समय रैना
5 / 5समय रैना का 'Still Alive' वीडियो 7 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो को 24 में 2.2 करोड़ व्यूज मिले थे और इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. समय रैना के इस वीडियो को 23 अप्रैल तक 54.40 मिलियन व्यूज मिले हैं
.png)