रामायण में जब मूर्छित हुए लक्ष्मण, तो कोमा में चला गया था दर्शक, परिवार ने उठाया ये कदम, मेकर्स ने भी दिया साथ

Ramayana: रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर आती थी. इस शो को देखने के लिए दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता था. शो की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती थी क्योंकि लोगों का इस शो से बेहद गहरा जुड़ाव था. आज हम आपको शो से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा बता रहे हैं. आइए जानते हैं...

Ramayana
1 / 7
Ramayana. image credit- social media

विज्ञापन

कोमा में चला गया था शख्स

कोमा में चला गया था शख्स2 / 7

दरअसल, एक पॉडकास्ट में रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने शो से जुड़ा ये किस्सा रिवील किया है. उन्होंने बताया है कि जब सीरियल में मेघनाद के चलाए गए ब्रह्मास्त्र से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं और हनुमान संजीवनी बूटी लाने जाते हैं, तो उस एपिसोड के दौरान चेन्नई में एक व्यक्ति बेहोश होकर कोमा में चला गया था.

विज्ञापन

परिवार ने की हर संभव कोशिश

परिवार ने की हर संभव कोशिश3 / 7

उन्होंने बताया कि वो दर्शक इतना इमोशनल था कि लक्ष्मण को बेहोश देखकर उसका शरीर और दिमाग इस सदमे को सहन नहीं कर पाया. शख्स के परिवार वालों ने उसके इलाज के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन वो किसी भी तरह होश में नहीं आ रहा था.

परिवार ने मेकर्स से की बात

परिवार ने मेकर्स से की बात4 / 7

इसके बाद फैमिली ने रामानंद सागर की टीम से बात की और सारा किस्सा बताया. साथ ही उन्होंने अगले एपिसोड की टेप मांगी, जिसमें लक्ष्मण संजीवनी से ठीक हो जाते हैं.

विज्ञापन

कैसे कोमा से आया बाहर

कैसे कोमा से आया बाहर5 / 7

इसके बाद शो की टीम ने अगले एपिसोड की टेप को चेन्नई भेज दिया था. जब उस शख्स के सामने वो एपिसोड चलाया गया, तो वह धीरे-धीरे कोमा से बाहर आ गया.

रामानंद सागर को क्या लगा

रामानंद सागर को क्या लगा6 / 7

इसके आगे शिव सागर ने बताया कि उनके दादा रामानंद सागर को लगा था कि ये सब उनके शो की वजह से हुआ है और शो के कारण वो शख्स कोमा में चला गया है. इसलिए उन्होंने बिना किसी देरी के उस टेप को भेज दिया था.

विज्ञापन

लोगों की आस्था जुड़ी है

लोगों की आस्था जुड़ी है7 / 7

गौरतलब है कि 'रामायण' सिर्फ एक टीवी शो नहीं है बल्कि इससे लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. लोग शो में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को भगवान काम मानते हैं और रामायण सचमुच एक सांस्कृतिक और भावनात्मक क्रांति बन गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन