2 घंटे 17 मिनट की हॉरर एक्शन फिल्म, जिसे ऑस्कर्स में मिले 4 अवॉर्ड्स, इस OTT प्लेटफॉर्म पर है रूह कंपाने वाली कहानी
Oscars 2026 Winner Sinners: 98वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बेस्ट फिल्म बनीं. वहीं, विनर्स की लिस्ट में एक ऐसी हॉरर एक्शन फिल्म का नाम भी शामिल है, जिसने एक दो नहीं बल्कि 4 अवॉर्ड्स जीते.

'सिनर्स' ने इन फिल्मों को पछाड़ा
2 / 8दरअसल, जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, ये कोई और नहीं बल्कि 'सिनर्स' है. 2 घंटे 17 मिनट की इस हॉरर एक्शन फिल्म ने 14 नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों 'ऑल अबाउट ईव' (1950), 'टाइटैनिक' (1997) और 'ला ला लैंड' (2016) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. (Photo- IMDb)
सिनर्स की कहानी
3 / 8'सिनर्स' की कहानी की बात की जाए तो ये एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी 1932 के मिसिसिपी पर सेट है. इसमें जुड़वां भाइयों की कहानी को दिखाया गया है, जो प्रथम विश्व युद्ध के अनुभवी सैनिक के तौर पर शिकागो से लौटने के बाद वह एक पुरानी आरा मशीन की जगह पर एक ज्यूक ज्वॉइंट शुरू करने की कोशिश करते हैं. (Photo- IMDb)
सिनर्स का ट्विस्ट
4 / 8'सिनर्स' एक सुरक्षित सामुदायिक जगह बनाने की कोशिश में सुपरनैचुरल शक्तियां (पिशाच) बाधा डालते हैं, जिससे उन्हें अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. कहानी में इसके बाद जबरदस्त ट्विस्ट देखने के लिए मिलता है. (Photo- IMDb)
5 / 8कहानी में ये भी दिखाया गया है कि दोनों जुड़वां भाई तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़कर अपने मिसिसिपी वाले होमटाउन में नई शुरुआत करते हैं. लेकिन यहां जब वह पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि एक और बड़ी बुरी पावर उनका इंतजार कर रही है. (Photo- IMDb)
माइकल बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
6 / 8फिल्म 'सिनर्स' एक अमेरिकी हॉरर फिल्म है, जिसे रयान कूगलर ने प्रोड्यूस, लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें माइकल बी. जॉर्डन ने डबल रोल प्ले किया है, जिसे इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया. (Photo- IMDb)
किस OTT पर देख सकते हैं फिल्म?
7 / 8इसके साथ ही अगर 'सिनर्स' की ओटीटी रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. फिल्म को जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया गया है. (Photo- IMDb)
'सिनर्स' की IMDb रेटिंग
8 / 8वहीं, 'सिनर्स' की आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है. इस फिल्म को IMDb की ओर से 7.5 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)
.png)