वो मिस वर्ल्ड, जिसने डेब्यू करते ही दी 200 करोड़ की फ्लॉप फिल्म; अब '12th फेल' एक्टर संग कर रहीं काम

Birthday Special: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई. आज हम एक ऐसी हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया. वहीं बॉलीवुड में इस हसीना का फ्लॉप डेब्यू रहा. अब एक्ट्रेस '12th फेल' फेम एक्टर के साथ काम कर रही हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

manushi chillar
1 / 8

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड बन देश का नाम किया रोशन

मिस वर्ल्ड बन देश का नाम किया रोशन2 / 8

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि मानुषी छिल्लर हैं. बॉलीवुड में आने से पहले एक्ट्रेस एक बड़े ब्यूटी पेजेंट को जीत चुकी हैं. साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था.

विज्ञापन

फ्लॉप डेब्यू

फ्लॉप डेब्यू3 / 8

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही मानुषी छिल्लर सुर्खियों में आ गई थीं. वहीं एक्ट्रेस को बॉलीवुड की 200 करोड़ के बजट वाली फिल्म भी ऑफर हो गई. हालांकि बिग बजट वाली मानुषी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और औंधे मुंह जाकर बॉक्स ऑफिस पर गिरी.

200 करोड़ के बजट की फ्लॉप फिल्म

200 करोड़ के बजट की फ्लॉप फिल्म4 / 8

साल 2017 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद साल 2022 में एक्ट्रेस को अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' ऑफर हुई. इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट की. 200 करोड़ के बिग बजट की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ की ही कमाई की. यह भी पढ़ें: थिएटर्स में फिर रिलीज हो रहीं सलमान खान-गोविंदा की ये 5 आइकॉनिक फिल्में, नोट कर लें डेट

विज्ञापन

इन फिल्मों में भी आईं नजर

इन फिल्मों में भी आईं नजर5 / 8

डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद मानुषी छिल्लर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मालिक' जैसी फिल्मों में नजर आईं. हालांकि इन फिल्मों में से भी एक भी फिल्म हिट नहीं हो सकी, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी.

दिलजीत दोसांझ संग भी किया काम

दिलजीत दोसांझ संग भी किया काम6 / 8

फ्लॉप फिल्में देने के बाद मानुषी दिलजीत दोसांझ के एल्बम वीडियो 'कुफर' में अदाएं दिखाती दिखीं. इस गाने में मानुषी को फैंस ने काफी पसंद भी किया. वहीं अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में लगी हैं.

विज्ञापन

इस एक्टर संग कर रहीं काम

इस एक्टर संग कर रहीं काम7 / 8

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का नाम अभी तक रिवील नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के लीड एक्टर का नाम रिवील हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मानुषी अपनी अगली फिल्म में '12th फेल' फेम एक्टर विक्रांत मैसी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. यह भी पढ़ें: ‘हो गया अभी…’, Cannes 2026 में बीच सड़क पर क्यों भड़कीं आलिया भट्ट? वीडियो हो रहा वायरल

शूटिंग हुई शुरू

शूटिंग हुई शुरू8 / 8

फरवरी 2026 में दोनों को नैनिताल में शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर खबरें तेज हो गई थीं कि ऑडियंस को स्क्रीन पर मानुषी छिल्लर और विक्रांत मैसी की जोड़ी जल्द ही दिखने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन