Prime Video पर छाई 2 घंटे 49 मिनट की ये साइंस-फिक्शन फिल्म, प्यार और Quantam Physics का दिखा जबरदस्त मेल
Interstellar Best Sci Fi Movie: अगर आप साइंस फिक्शन से जुड़ी फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो इस जबरदस्त फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें. इसमें Quantam Physics और इंसानी प्यार का जबरदस्त मेल दिखाया गया है. 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के लाखों फैंस हैं.

साइंस फिक्शन वाली फिल्में
2 / 8कई लोगों को साइंस फिक्शन से जुड़ी फिल्में पसंद आती हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो यह 2 घंटे 49 मिनट की फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती है. इसको फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन ने बनाया है. (Credit- Pinterest)
क्रिस्टोफर नोलन की मास्टरपीस फिल्म
3 / 8इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन का मास्टरपीस बताया जाता है. फिल्म का नाम है- Interstellar. यह फिल्म वाकई एक सिनेमाई चमत्कार है. इसमें अंतरिक्ष की यात्रा के साथ इंसानी जज्बातों को दिखाया है. (Credit- Pinterest)
समय का खेल दिखाया
4 / 8इस फिल्म का सबसे भावुक हिस्सा वह है जहाँ 'मिलर प्लैनेट' पर बिताया गया 1 घंटा पृथ्वी के 7 साल के बराबर होता है. पिता (कूपर) का अपनी बेटी (मर्फ) से पीछे छूट जाना दिल छू लेने वाला है. (Credit- Pinterest)
ब्लैक होल का कॉन्सेप्ट दिखाया
5 / 8इस फिल्म में ब्लैक होल और वर्महोल को दिखाने के लिए असली Quantum Physics के सिद्धांतों का उपयोग किया गया है. यहाँ तक कि इसके विजुअल्स बनाने के लिए वैज्ञानिकों की मदद ली गई थी. इसे फिल्म में देखने से काफी रोमांचक लगता है. (Credit- Pinterest)
बैकग्राउंड म्यूजिक ने किया कमाल
6 / 8इस फिल्म की कहानी और इंसानी जजबातों के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी कमाल किया है. आज भी इसकी रिंगटोन और म्यूजिक के लोग दीवाने हैं. यह संगीत अकेलेपन और उम्मीद की भावना को दर्शाता है. (Credit- Pinterest)
फिल्म का संदेश
7 / 8Interstellar फिल्म का बहुत प्यारा संदेश है. इसमें बताया गया है कि सारी चीजों से बढ़कर प्यार है जो कि समय और अंतरिक्ष के सभी सीमाओं से परे है. इसे समझकर हर व्यक्ति उस असीम ज्ञान को पा सकता है. (Credit- Pinterest)
फिल्म की रेटिंग और ओटीटी
8 / 8इस फिल्म को 8.7 IMDb रेटिंग मिली है. इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है. 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी करोड़ों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. इसमें Quantum Physics का उपयोग काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है. (Credit- Pinterest)
.png)