164 मिनट तक थिएटर्स में होगा एंटरटेनमेंट का तांडव, ‘Bhooth Bangla’ को सेंसर से मिली हरी झंडी

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही थिएटर में रिलीज होने वाली है. फिल्म को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है.

bhooth bangla
1 / 5

Advertisment

भूत बंगला

भूत बंगला2 / 5

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब लोगों का यह इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है. बता दें कि अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. दरअसल, इसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट के जरिए शेयर की है.

विज्ञापन

भूत बंगला कब होगी रिलीज

भूत बंगला कब होगी रिलीज3 / 5

आपको बता दे की U/A 16+ सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि इस फिल्म को 16 वर्ष और उसके ऊपर के उम्र के लोग देख सकते हैं. अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड यानी 164 मिनट से ज्यादा की है. 'भूत बंगला' फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 अप्रैल यानी मंगलवार से ओपन कर दी जाएगी.

भूत बंगला फिल्म

भूत बंगला फिल्म4 / 5

अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' का एक पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. उसी दिन, यह फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी. दरअसल, अक्षय कुमार की इस मूवी की रिलीज डेट पहले ही चार बार बदली जा चुकी है.

विज्ञापन

भूत बंगला में दिखें ये कलाकार

भूत बंगला में दिखें ये कलाकार5 / 5

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, असरानी और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. यह एक हॉरर कॉमेडी जॉनर फिल्म है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

विज्ञापन