Delhi Power Cut: सरिता विहार, जनकपुरी, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में घंटों नहीं आएगी बिजली! अभी चेक करें पूरा शेटडाउन शेड्यूल

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 3 जुलाई को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. जानें इन इलाकों के नाम और कब तक बिजली रहेगी गुल.

delhi power cut
1 / 8

अगर आप BRPL क्षेत्र के में रहते हैं, तो 3 जुलाई का दिन आपके लिए अहम है. बिजली वितरण कंपनी BRPL ने निर्धारित रखरखाव और नेटवर्क सुधार कार्यों के चलते कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है. अलग-अलग डिवीजन में अलग समय पर शटडाउन रहेगा, इसलिए पहले से तैयारी करना जरूरी है ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.  

विज्ञापन

जनकपुरी, हौज खास, नांगलोई समेत कई डिवीजन होंगे प्रभावित

जनकपुरी, हौज खास, नांगलोई समेत कई डिवीजन होंगे प्रभावित2 / 8

इस शेड्यूल के अनुसार जनकपुरी, हौज खास, नांगलोई, सरिता विहार, पंजाबी बाग, पालम, मोहन गार्डन, द्वारका और मुंडका डिवीजन के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. अलग-अलग स्थानों पर सुबह से लेकर दोपहर तक मेंटेनेंस कार्य निर्धारित किए गए हैं.

विज्ञापन

इन ब्लॉकों और कॉलोनियों में कुछ घंटों तक नहीं रहेगी बिजली

इन ब्लॉकों और कॉलोनियों में कुछ घंटों तक नहीं रहेगी बिजली3 / 8

बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में ब्लॉक-4 सुभाष नगर, IIT दिल्ली हौज खास, ब्लॉक-B अमनपुरी, कमरुद्दीन नगर नांगलोई, F-ब्लॉक सौरभ विहार, ब्लॉक-C सूर्य एन्क्लेव शाकुरबस्ती, ब्लॉक-J पालम, ब्लॉक-S मोहन गार्डन रजापुर खुर्द, अध्यापक नगर नांगलोई, पॉकेट-B कटवारिया सराय, ब्लॉक-H वंदना विहार नांगलोई, ब्लॉक-A3 उत्तम विहार बिंदापुर, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी हरि नगर, ब्लॉक-CA हरि नगर, एमसीडी मार्केट अशोक नगर और तिलंगपुर कोटला शामिल हैं. इन स्थानों पर तय समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

मुंडका और नांगलोई एक्सटेंशन के इन इलाकों पर भी पड़ेगा असर

मुंडका और नांगलोई एक्सटेंशन के इन इलाकों पर भी पड़ेगा असर4 / 8

मुंडका और नांगलोई एक्सटेंशन क्षेत्र के कई इलाकों में भी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इनमें ब्लॉक-1B नांगलोई एक्सटेंशन, राजेंद्र पार्क नांगलोई एक्सटेंशन, त्यागी कॉलोनी, ब्लॉक-A, ब्लॉक-B यादव पार्क, ब्लॉक-2D, ब्लॉक-A1, रतन बाग नांगलोई, जोहर विलेज नांगलोई एक्सटेंशन और ब्लॉक-4 ABC नांगलोई एक्सटेंशन शामिल हैं. बेहतर रहेगा कि इन इलाकों में रहने वाले लोग पहले ही तैयारी कर ले.

विज्ञापन

आखिर क्यों किया जा रहा है यह शटडाउन?

आखिर क्यों किया जा रहा है यह शटडाउन?5 / 8

BRPL के मुताबिक यह बिजली कटौती किसी खराबी या आपात स्थिति के कारण नहीं बल्कि पहले से तय तकनीकी कार्यों के लिए की जा रही है. विभिन्न स्थानों पर LT Circuit Maintenance, Transformer Network Upgradation, New LTAB Circuit Laying, RMU सिस्टम रिपेयर, LT ACB Low Height सुधार और Transformer Replacement जैसे कार्य किए जाएंगे. इन सुधारों का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है.

भविष्य में फॉल्ट और ओवरलोडिंग कम करने की तैयारी

भविष्य में फॉल्ट और ओवरलोडिंग कम करने की तैयारी6 / 8

बिजली कंपनी का कहना है कि नेटवर्क अपग्रेड होने के बाद स्थानीय इलाकों में फॉल्ट, ओवरलोडिंग और अचानक होने वाली बिजली कटौती की घटनाएं कम हो सकती हैं. नियमित मेंटेनेंस से ट्रांसफॉर्मर और बिजली लाइनों की क्षमता भी बेहतर होती है, जिससे उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की संभावना बढ़ती है.

विज्ञापन

बिजली जाने से पहले ये जरूरी तैयारियां जरूर कर लें

बिजली जाने से पहले ये जरूरी तैयारियां जरूर कर लें7 / 8

अगर आपका इलाका इस शटडाउन सूची में शामिल है, तो मोबाइल फोन, लैपटॉप, इन्वर्टर, पावर बैंक और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले ही चार्ज कर लें. पानी की मोटर बिजली से चलती है तो टंकी पहले भर लें. घर से ऑनलाइन काम करने वाले लोग इंटरनेट बैकअप और चार्जिंग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

इन बातों का रखें खास ध्यान8 / 8

मौसम को देखते हुए बिजली कटौती के दौरान जरूरत के अनुसार पीने का पानी पहले से सुरक्षित रखें. संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित तरीके से बंद करें और बिजली आने के बाद ही दोबारा चालू करें. इससे उपकरणों को वोल्टेज फ्लक्चुएशन से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है. यह भी पढ़ें:Delhi Power Cut Alert: जनकपुरी, नांगलोई, पालम और जाफरपुर समेत इन इलाकों में रहने

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन