
1 / 8
Dangerous Apps for Smartphones Users: अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. आज के दौर में साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए फेक और खतरनाक ऐप्स का सहारा ले रहे हैं. ये ऐप्स दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन एक बार फोन में आ जाने के बाद आपकी निजी जानकारी और बैंक बैलेंस तक खतरे में डाल सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप जानें किन तरह के ऐप्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

2 / 8
हर ऐप स्मार्टफोन के लिए सुरक्षित नहीं -आज स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. शॉपिंग, बैंकिंग, टिकट बुकिंग से लेकर ऑफिस का काम तक, सब कुछ ऐप्स पर निर्भर है. लेकिन यह मान लेना कि प्ले स्टोर पर मौजूद हर ऐप सुरक्षित है, एक बड़ी गलती हो सकती है. (Photo-Freepik)

3 / 8
नए-नए ऐप्स डाउनलोड करने की आदत पड़ सकती है भारी- अगर आपको बिना सोचे-समझे नए ऐप्स डाउनलोड करने की आदत है, तो सावधान हो जाएं. कई बार यही आदत साइबर ठगों को मौका दे देती है. एक गलत ऐप आपके फोन का कंट्रोल तक ले सकता है और आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. (Photo-Freepik)

4 / 8
WhatsApp या SMS से मिले ऐप्स तुरंत करें डिलीट- अगर कोई ऐप आपको WhatsApp या SMS के जरिए भेजा गया है, तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें. ऐसे ऐप्स अक्सर फेक होते हैं और ठगी के मकसद से बनाए जाते हैं. अगर गलती से डाउनलोड हो गया है, तो बिना देर किए उसे डिलीट कर दें. (Photo-Freepik)

5 / 8
Email लिंक या APK फाइल से रहें दूर- ईमेल के जरिए भेजे गए लिंक या APK फाइल से ऐप डाउनलोड करने को कहा जाए, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. इस तरह से डाउनलोड किए गए ऐप्स आपके फोन में वायरस या स्पाइवेयर डाल सकते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है. (Photo-Freepik)

6 / 8
थर्ड पार्टी ऐप्स से हो सकता है सीधा नुकसान- अगर आपने कभी भी किसी वेबसाइट या थर्ड पार्टी स्टोर से ऐप डाउनलोड किए हैं, तो सतर्क रहें. ऐसे ऐप्स प्ले स्टोर की सुरक्षा जांच से नहीं गुजरते, इसलिए इनमें खतरा ज्यादा होता है. आर्थिक नुकसान से बचना है, तो ऐसे ऐप्स को तुरंत हटा दें. (Photo-Freepik)

7 / 8
सोशल मीडिया लिंक से ऐप डाउनलोड न करें- कई बार फेसबुक, इंस्टाग्राम या टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है. यह साइबर अपराधियों की आम चाल है. ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें, चाहे वह किसी जान-पहचान वाले के अकाउंट से ही क्यों न आया हो. (Photo-Freepik)

8 / 8
अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स ही इंस्टॉल करें. ऐप की रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर की जानकारी जरूर जांचें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. (Photo-Freepik)