चांदी का भाव इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहा है?
Gold Silver Rates Today: सोने की कीमतों पर पिछले दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन चांदी की कीमतें आज भी उछाल पर हैं. ऐसे में यहां जानिए चांदी के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं.

किसपर निर्भर करते हैं चांदी के दाम
2 / 7चांदी की कीमतें बाजार की जरूरत, इंफ्लेशन और ब्याज दरों, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, निवेशकों की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है. इसकी कीमत विकास चक्र और मॉनेटरी पॉलिसी में होने वाले बदलावों, दोनों पर प्रतिक्रिया करती है.
उद्दोगों की मांग
3 / 7उद्योगों की मांग के अनुसार भी चांदी के भाव बढ़ते हैं. अगर ग्लोबल मैनुफैक्चरिंग बढ़ती है तो चांदी के भाव में उछाल आता है. ऐसे में इंडस्ट्रिअल एक्सपोजर के चलचे चांदी सोने से ज्यादा आर्थिक वृद्धि में संवेदनशील रहती है.
कीमती धातु है चांदी
4 / 7औद्योगिक उपयोग के अलावा भी चांदी एक कीमती धातु है. मुद्रास्फीति की उम्मीदें बढ़ती हैं तो उससे भी चांदी के लिए खरीदारों की मांग बढ़ सकती है.
US डॉलर डालता है असर
5 / 7चांदी की कीमतें आमतौर पर US डॉलर पर तय की जाती हैं. ऐसे में जितना मजबूत डॉलर होता जाता है उतने ही चांदी के दाम भी बढ़ते जाते हैं.
बाजार धीमा पड़ना
6 / 7बाजार धीमा पड़ने पर, बाजार में अस्थिरता से और सप्लाई की कमी से चांदी के भाव बढ़ सकते हैं.
चांदी की दोहरी भूमिका
7 / 7औद्योगिक जरूरत के साथ ही कीमती धातु होने के कारण चांदी दोहरी भूमिका निभाता है और इसीलिए यह सोने की तुलना में ज्यादा तेजी से गिरता-चढ़ता है.
.png)