Silver Price Crash: छह दिन में 24000 रुपये सस्ती हुई चांदी, ढाई लाख से नीचे आया भाव; सोना भी हुआ धड़ाम
Gold-Silver Rate 8 June 2026: कमोडिटी मार्केट में चांदी 6547 टूटकर ढाई लाख से नीचे (241,990 रुपये) आई। सोना भी 2464 रुपये गिरकर 153,130 रुपये पर पहुंचा। ऑल-टाइम हाई से भारी छूट।

सोमवार को जहां एक तरफ भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Crash) में हाहाकार मचा नजर आया, वहीं दूसरी तरफ सर्राफा और कमोडिटी मार्केट से खरीदारों के लिए बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ जून के शुरुआती 6 दिनों के भीतर ही चांदी की कीमतों में ₹24,000 की भारी कटौती हो चुकी है, जिससे इसका भाव 2.5 लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया है। वहीं सोना भी आज खुलने के साथ ही भरभराकर टूट गया है। आइए, देखते हैं आज का ताजा रेट और ऑल-टाइम हाई से यह कितना सस्ता मिल रहा है।
एक झटके में 6500 से ज्यादा टूटी चांदी, ₹2.5 लाख से नीचे आया भाव
2 / 5एमसीएक्स (MCX) पर सोमवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वायदा चांदी का भाव खुलने के साथ ही फिसलकर 241,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सिल्वर प्राइस 248,537 रुपये पर क्लोज हुआ था। इस हिसाब से देखें तो आज एक झटके में 1 किलो चांदी का भाव 6547 रुपये कम हो गया है, जिससे यह ढाई लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है।
जून महीने में चांदी ने दिखाई सबसे बड़ी गिरावट, 6 दिन में ₹24,173 का क्रैश
3 / 5यह महीना चांदी के लिए भारी गिरावट का साबित हो रहा है। 1 जून को MCX पर चांदी की कीमत 266,163 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 1 जून से लेकर आज 8 जून तक (महज 6 कारोबारी दिनों में) वायदा चांदी 24,173 रुपये सस्ती हो चुकी है। खरीदारों और निवेशकों के लिए कीमतों में आ रही यह गिरावट सोने-चांदी के आभूषणों की खुदरा कीमतों को भी काफी कम कर देगी।
ऑल-टाइम हाई से ₹2.15 लाख से ज्यादा सस्ती मिल रही है 1 किलो चांदी
4 / 5अगर चांदी के उच्चतम स्तर (Life Time High) से तुलना करें, तो यह बेहद कम दाम पर उपलब्ध है. इसी साल जनवरी 2026 के महीने में चांदी ने 4,57,328 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर छुआ था। ₹2.15 लाख की भारी बचत: जनवरी के उस उच्चतम स्तर के मुकाबले आज चांदी का भाव 2,15,338 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो चुका है। यानी रिकॉर्ड स्तर से चांदी लगभग आधी कीमत पर आ चुकी है।
सोना भी हुआ धड़ाम, एक दिन में ₹2,400 से ज्यादा टूटा; हाई से ₹51,000 की राहत
5 / 5चांदी की ही तरह सोने का भाव भी सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गया। एमसीएक्स पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव (₹1,55,594) के मुकाबले आज सीधे 2,464 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,53,130 रुपये पर आ गया है। जून की शुरुआत से अब तक 24 कैरेट सोना ₹6,111 टूट चुका है। वहीं, अपने लाइफ टाइम हाई लेवल (₹2,04,375) से तुलना करें तो पीली धातु अब 51,245 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती मिल रही है।