PM Kisan Samman Nidhi New Rule: बाप और बेटे, दोनों को मिल सकते हैं पीएम किसान के 2000 रुपये? जानें नियम; कब आएगी 23वीं किस्त
PM Kisan Samman Nidhi Rules: क्या एक ही परिवार में पिता और बेटे दोनों को पीएम किसान योजना के ₹2000 मिल सकते हैं? जानें खतौनी और पात्रता से जुड़े कड़े सरकारी नियम और कब जारी होगी 23वीं किस्त।

क्या पिता-पुत्र दोनों को मिल सकता है लाभ?
2 / 6सरकारी नियमों के मुताबिक, पीएम किसान योजना का लाभ प्रति 'परिवार' केवल एक ही पात्र किसान को दिया जाता है। योजना के तहत परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चे हैं। इसलिए सामान्य तौर पर एक ही घर में सबको लाभ नहीं मिलता।
इन शर्तों पर दोनों उठा सकते हैं फायदा
3 / 6अगर पिता और बालिग (वयस्क) पुत्र के नाम सरकारी राजस्व रिकॉर्ड (खतौनी) में अलग-अलग कृषि भूमि दर्ज है, तो दोनों पात्र हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि बेटे का अपना अलग परिवार हो और वह योजना की बाकी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता हो। अगर जमीन सिर्फ पिता के नाम है, तो पुत्र को लाभ नहीं मिलेगा।
कब आएगी 23वीं किस्त? नोट कर लें संभावित तारीख
4 / 6योजना की 22वीं किस्त इसी साल 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। नियम के अनुसार, सरकार हर चार महीने में ₹2000 की किस्त देती है। इस हिसाब से 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास आ सकती है, हालांकि सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
इन 3 गलतियों से अटक सकते हैं आपके ₹2000
5 / 6अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त न रुके, तो तुरंत ये काम निपटा लें: 1. e-KYC: अपने पीएम किसान खाते की मोबाइल या बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूर पूरी कराएं। 2. बैंक-आधार लिंक: आपका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी (DBT) विकल्प चालू होना चाहिए। 3. लैंड सीडिंग: आपकी जमीन का सरकारी रिकॉर्ड से मिलान होना जरूरी है।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम
6 / 6स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं। स्टेप 2: 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें। स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं।
.png)