PM Kisan 23rd Installment: इस दिन आएगी अगली किस्त! पैसे आने से पहले सुधार लें ये 4 गलतियां, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये

Attention Farmers! आपको पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतजार है? तो आपको बता दें क‍ि जल्‍द ही सरकार 2000 रुपये की अगली क‍िस्‍त जारी कर सकती है। लेकिन उससे पहले आपको कुछ जरूरी काम न‍िटाने होंगे, वरना आपके हाथ खाली रह जाएंगे। क्या हैं वो 4 बड़ी गलतियां जिनसे क‍िस्‍त का पैसा रुक सकता है? पूरी जानकारी यहां देखें और ये भी जानें क‍ि क‍िस्‍त के पैसे कब आएंगे?

PM MODI.jpg (1)
1 / 6

Advertisment

कब आएगी 23वीं किस्त? करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट!

कब आएगी 23वीं किस्त? करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट! 2 / 6

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के बाद अब अगली किस्त का समय करीब आ रहा है। सरकार हर चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की किस्त जारी करती है। ताजा अपडेट के अनुसार, 23वीं किस्त जुलाई-अगस्त 2026 के बीच किसानों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

विज्ञापन

नियम हुआ सख्त: अब Farmer ID के बिना नहीं मिलेगा पैसा

नियम हुआ सख्त: अब Farmer ID के बिना नहीं मिलेगा पैसा3 / 6

साल 2026 से सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब केवल ई-केवाईसी (e-KYC) काफी नहीं है, बल्कि हर लाभार्थी किसान के पास 'Farmer ID' होना अनिवार्य है। यदि आपने अब तक अपनी किसान आईडी जेनरेट नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है।

क्या आपके जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई हैं?

क्या आपके जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई हैं? 4 / 6

कई किसानों का पैसा सिर्फ इसलिए नहीं आता क्योंकि उनके पोर्टल पर 'Land Seeding' स्टेटस 'No' दिखाई देता है। अपनी 23वीं किस्त से पहले स्टेटस चेक करें। यदि यह 'No' है, तो अपने तहसील या कृषि विभाग कार्यालय जाकर खतौनी के साथ इसे वेरिफाई कराएं।

विज्ञापन

बैंक खाता और आधार लिंकिंग: DBT चेक करना न भूलें

बैंक खाता और आधार लिंकिंग: DBT चेक करना न भूलें 5 / 6

सरकार पैसा 'Direct Benefit Transfer' (DBT) के जरिए भेजती है। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और वह 'Active' स्थिति में है। नाम की स्पेलिंग (आधार और बैंक पासबुक में) एक जैसी होनी चाहिए, वरना 'FTO' (Fund Transfer Order) जेनरेट नहीं होगा।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस? 3 आसान स्टेप्स

कैसे चेक करें अपना स्टेटस? 3 आसान स्टेप्स6 / 6

किस्त आने से पहले अपना स्टेटस खुद चेक करें: pmkisan.gov.in पर जाएं। Know Your Status पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर डेटा देखें। यहां चेक करें कि e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Account Seeding तीनों पर 'Yes' लिखा है या नहीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन