PF Interest Update: PF के ब्याज पर नया अपडेट, सरकार ने मंजूर की 8.25% दर, जानें कैसे चेक करेंगे बैलेंस?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करीब 8 करोड़ खाताधारकों के लिए ब्याज को लेकर नया अपडेट है। केंद्र सरकार ने ब्याज की कितनी दर मंजूर की है और खातों में ब्याज का पैसा कब तक जमा हो जाएगा? इस लेकर जानकारी दी गई है।

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) पर 8.25% ब्याज को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस दर से ब्याज का पैसा खातों में जमा करने के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया है और पैसा जल्दी क्रेडिट होने लगेगा। दरअसल, केंद्र सरकार EPFO के गारंटर के तौर पर काम करती है, इसलिए ब्याज को खातों में जमा कराने से पहले वित्त मंत्रालय की लिखित मंजूरी अनिवार्य थी।
ब्याज जमा करने का प्रोसेस शुरू
2 / 5कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के फैसले लेने वाले केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) के द्वारा केंद्र सरकार को 8.25% ब्याज दर का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे औपचारिक मंजूरी देकर मंत्रालय ने पैसा क्रेडिट करने का निर्देश दे दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में 2 मार्च 2026 को हुई CBT की बैठक में प्रस्ताव को मंजूर किया गया था और अब इसका नोटिफिकेशन आया है।
10 साल में कई बार बदली ब्याज दर
3 / 5बता दें कि पिछले 10 साल में ब्याज दर कई बार बदली। 2015-16 में ब्याज दर 8.8%, 2016-17 में 8.65%, 2017-18 और 2018-19 में 8.55%, 2019-20 और 2020-21 में 8.5%, 2021-22 में 8.10%, 2022-23 में 8.15%, 2023-24 में 8.25%, 2024-25 में 8.25% और अब 2025-26 में भी 8.25% दर है। खाताधारकों को स्थिरता प्रदान करने के लिए इसे न बदलने का फैसला किया गया। यह भी पढ़ें: EPFO Alert: अब बिना OTP के चुटकियों में एक्टिव होगा UAN! चेहरा दिखाते ही खुल जाएगा पीएफ खाता, जानें UMANG ऐप का नया नियम
कैसे चेक करें PF अकाउंट का बैलेंस
4 / 5PF खाते का बैलेंस घर बैठे चेक किया जा सकता है। EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगइन करके बैलेंस चेक कर सकते हैं। यहां ई-पासबुक पर क्लिक करके अपना UAN नंबर, पासवर्ड डालकर कैप्चा भरें। सबमिट करते हुए खाते की डिटेल सामने आ जाएगी। मेंबर ID सेलेक्ट करके E-Passbook में बैलेंस दिख सकेंगे।
PF बैलेंस मिस्ड काल और SMS से चेक करें
5 / 5PF खाते का बैलेंस चेक करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। आपके रजिस्टर नंबर पर PF बैलेंस की डिटेल का मैसेज आ जाएगा। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर मैसेज भेज दें। वहीं भाषा सेलेक्ट करनी हो तो हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा। वापस में जो मैसेज आएगा, उसमें PF बैलेंस की डिटेल होगी। यह भी पढ़ें: EPFO Withdrawal New Update: ATM-UPI से कब निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा? श्रम मंत्रालय ने दिया नया और बड़ा अपडेट