16 June Petrol Diesel Price: होर्मुज का रास्ता खुला, कच्चे तेल में गिरावट; क्या अब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें अपने शहर का रेट

16 जून 2026 को ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं। हालांक‍ि होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से तेल की सप्लाई बहाल हो गई है, लेकिन क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे? पढ़ें विशेषज्ञों की राय और शहरवार रेट लिस्ट।

PETROL.jpg (10)
1 / 5

Petrol Diesel Price Today, 16 June 2026: पश्चिम एशिया से आ रही शांति की खबरों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में नई उम्मीद जगा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते के बाद दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) को आंशिक रूप से खोल दिया गया है। इससे कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने लगी हैं। लेकिन क्या इस गिरावट का फायदा तुरंत आपकी जेब को मिलेगा? आइए, समझते हैं आज के फ्यूल रेट्स और विशेषज्ञों की क्या है राय।

विज्ञापन

दिल्ली से भोपाल तक, आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

दिल्ली से भोपाल तक, आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?2 / 5

देश भर में आज 16 जून को ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, 25 मई को हुई पिछली बढ़ोतरी के बाद से कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के काफी ऊपर बना हुआ है: दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर। मुंबई: यहां पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 के भाव पर बिक रहा है। भोपाल: यहां पेट्रोल की कीमत ₹114.54 के साथ काफी ऊंची है। कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर। नोएडा/गाजियाबाद: यहां पेट्रोल ₹101-103 और डीजल ₹96 के करीब है।

विज्ञापन

भारत के लिए क्यों जरूरी है यह समुद्री रास्ता?

भारत के लिए क्यों जरूरी है यह समुद्री रास्ता?3 / 5

होर्मुज जलडमरूमध्य को ग्लोबल इकोनॉमी की लाइफलाइन माना जाता है। अगले शुक्रवार (19 जून) तक इसे पूरी तरह खोलने की तैयारी है। दुनिया के कुल तेल और एलएनजी (LNG) सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है। भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। इस रास्ते के खुलने से भारत का आयात बिल (Import Bill) कम होगा और सप्लाई रुकने का डर खत्म हो जाएगा। यह भी पढ़ें : Gold Silver New Rule: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका, सरकार ने फिर बढ़ाए बेस इम्पोर्ट दाम; जानें अब क्या होगा असर

क्या वाकई सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? विशेषज्ञों ने बताई कड़वी सच्चाई

क्या वाकई सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? विशेषज्ञों ने बताई कड़वी सच्चाई4 / 5

कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम गिरना और पेट्रोल पंप पर रेट कम होना, दोनों में काफी अंतर है। तेल कंपनियां (OMCs) पिछले कई महीनों से हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटी हैं। 25 मई की बढ़ोतरी के बावजूद वे अभी अपनी वित्तीय स्थिति सुधार रही हैं। एक्‍सपर्ट के अनुसार, बड़ी कटौती तभी संभव है जब कच्चा तेल लंबे समय तक $80 प्रति बैरल से नीचे टिका रहे।

विज्ञापन

अगर दाम घटे, तो कितनी होगी कटौती?

अगर दाम घटे, तो कितनी होगी कटौती?5 / 5

अगर सरकार और तेल कंपनियां आम जनता को राहत देने का फैसला करती भी हैं, तो यह बहुत बड़ी नहीं होगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर जल्द ही कीमतें कम की गईं, तो यह कमी महज ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक ही सीमित रह सकती है। फिलहाल कीमतों के युद्ध से पहले वाले स्तर (Pre-war levels) पर वापस लौटने की उम्मीद बहुत कम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन