Petrol Diesel Price 4 August: 4 अगस्त को क्या पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता? सरकारी तेल कंपन‍ियों ने जारी क‍िए नए रेट्स; चेक करें

अगर आप आज गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

आज पेट्रोल डीजल की कीमत में क्‍या बदलाव है?
1 / 5

सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने 4 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, स्थानीय टैक्स (VAT) में अंतर की वजह से कुछ शहरों में रेट में मामूली फेरबदल जरूर देखने को मिला है.

विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का ताजा भाव2 / 5

नई दिल्ली ₹102.12, मुंबई ₹111.21 , चेन्नई ₹107.76 , गुरुग्राम ₹102.97 , बेंगलुरु ₹110.82 , भुवनेश्वर ₹108.85 ,

विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों में आज डीजल का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज डीजल का ताजा भाव3 / 5

नई दिल्ली ₹95.20, मुंबई ₹97.83, चेन्नई ₹99.55, गुड़गांव ₹95.64, बैंगलोर ₹98.77 , भुवनेश्वर ₹100.56 ,

कैसे तय होते हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

कैसे तय होते हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?4 / 5

भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई दरें अपडेट की जाती हैं. तेल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल (Crude Oil) के रेट पर ही निर्भर नहीं करतीं. इनमें कई चीजें जुड़ती हैं: 1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत. 2. डॉलर और रुपये की विनिमय दर (Exchange Rate). 3. केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty). 4. राज्यों का वैट (VAT) और लोकल टैक्स. 5. डीलर का कमीशन. क्‍योंक‍ि हर राज्य में वैट (VAT) की दरें अलग-अलग होती हैं, इसीलिए अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है.

विज्ञापन

आज कच्‍चे तेल का भाव

आज कच्‍चे तेल का भाव5 / 5

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. कच्चा तेल करीब 0.83% की बढ़त के साथ मंगलवार की सुबह 6.45 बजे कारोबार कर रहा था और डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर उछलकर 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन