Petrol Diesel Price Today 16 July: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक... देखें आज 16 जुलाई को आपके शहर में कितना सस्ता या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल!

Petrol Diesel Rate Today 16 July 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 16 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स यहां देखें।

petrol diesel price today 16 july
1 / 8

Petrol Diesel Price Today: अगर आप आज अपने कार या बाइक की टंकी फुल कराने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले जान लें क‍ि आज पेट्रोल डीजल का भाव क्‍या है। सरकारी तेल व‍िपणन कंपन‍ियों ने आज 16 जुलाई के ल‍िए तेल के नए भाव (Fuel Rate Today) जारी कर द‍िए हैं।  फटाफट अपने शहर के दाम चेक करें।

विज्ञापन

दिल्ली और नोएडा का क्या है हाल?

दिल्ली और नोएडा का क्या है हाल? 2 / 8

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये पर मिल रहा है। वहीं नोएडा की बात करें, तो यहां पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यह भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विन्डफॉल टैक्स, पेट्रोल पर कटौती; आम जनता पर क्या होगा असर?

विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता की ताजा कीमतें

मुंबई और कोलकाता की ताजा कीमतें 3 / 8

मायानगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल का भाव 97.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में रहने वालों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.48 रुपये और डीजल के लिए 99.82 रुपये चुकाने होंगे।

चेन्नई और बेंगलुरु में आज का रेट

चेन्नई और बेंगलुरु में आज का रेट 4 / 8

चेन्नई में आज पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। वहीं, टेक सिटी बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 111.37 रुपये और डीजल 99.26 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में सबसे महंगा ईंधन!

हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में सबसे महंगा ईंधन! 5 / 8

आज की लिस्ट में हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में तेल के दाम सबसे ऊंचे हैं। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये है, जबकि तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.40 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

पटना, जयपुर और भुवनेश्वर का हाल

पटना, जयपुर और भुवनेश्वर का हाल 6 / 8

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 114.36 रुपये (डीजल 100.31 रुपये), गुलाबी नगरी जयपुर में पेट्रोल 113.32 रुपये (डीजल 98.34 रुपये) और भुवनेश्वर में पेट्रोल का भाव 108.97 रुपये व डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

विज्ञापन

लखनऊ और गुड़गांव की लेटेस्ट कीमतें

लखनऊ और गुड़गांव की लेटेस्ट कीमतें 7 / 8

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 96.07 रुपये पर है। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव (गुरुग्राम) में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

चंडीगढ़ में सबसे सस्ता डीजल!

चंडीगढ़ में सबसे सस्ता डीजल! 8 / 8

आज की इस पूरी रेट लिस्ट में चंडीगढ़ के लोगों को सबसे बड़ी राहत मिली है। यहां पेट्रोल तो 101.51 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन डीजल का भाव सबसे कम यानी महज 89.47 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन