सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विन्डफॉल टैक्स, पेट्रोल पर कटौती; आम जनता पर क्या होगा असर?

आपको बता दें कि सरकार हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन की समीक्षा के आधार पर इस टैक्स में बदलाव करती है.

petrol-diesel

केंद्र सरकार ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान सैन्य टकराव के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर पेट्रोल-डीजल निर्यात पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने ईंधन निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बड़ा बदलाव किया है. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डीजल और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर लगने वाला टैक्स बढ़ा दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर इसे कम कर दिया गया है. नई दरें आज यानी 16 जुलाई से लागू हो गई हैं.

विज्ञापन

पेट्रोल पर राहत, डीजल ने दिया झटका


आपको बता दें कि सरकार हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन की समीक्षा के आधार पर इस टैक्स में बदलाव करती है. सरकार ने पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं, डीजल पर विंडफॉल टैक्स 8.5 रुपये से बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 7.5 रुपये से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.

विज्ञापन

आम नागरिकों पर पड़ेगा टैक्स का प्रभाव?


सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह टैक्स केवल ईंधन के निर्यात पर लागू होता है, इसलिए इसका सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों या आम नागरिकों पर नहीं पड़ेगा. सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और होर्मुज के आसपास सुरक्षा संबंधी जोखिमों ने अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इसी वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 84.73 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो पिछले एक महीने का उच्चतम स्तर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ