PAN Card New Rule: पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव! अब नया बनवाने के ल‍िए भरना होगा ये फॉर्म

1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स विभाग ने पैन कार्ड (PAN Card) के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। पुराने फॉर्म 49A और 49AA को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इनकी जगह फॉर्म 93, 94, 95 और 96 ने ले ली है।

PAN Card New Rule.jpg
1 / 7

Advertisment

फॉर्म 93 से 96: कौन सा फॉर्म आपके लिए है?

फॉर्म 93 से 96: कौन सा फॉर्म आपके लिए है?2 / 7

अब आवेदन के लिए एक नहीं, बल्कि चार अलग-अलग फॉर्म होंगे। फॉर्म 93 भारतीय नागरिकों (Individuals) के लिए है, जबक‍ि फॉर्म 94 भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों के लिए है। वहीं फॉर्म 95 विदेशी नागरिकों के लिए और फॉर्म 96 भारत के बाहर रजिस्टर्ड विदेशी कंपनियों के लिए।

विज्ञापन

अब मां का नाम लिखना हुआ अनिवार्य

अब मां का नाम लिखना हुआ अनिवार्य3 / 7

नए नियमों के तहत अब पैन फॉर्म में माता का नाम दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह बदलाव पहचान की प्रक्रिया को और अधिक सटीक बनाने के लिए किया गया है। इसके अलावा, यदि आपका नाम आधार कार्ड से अलग है, तो भी आपको फॉर्म में अपना पूरा और सही नाम भरना होगा।

ऑफिस के पते पर भी मंगा सकेंगे पैन कार्ड

ऑफिस के पते पर भी मंगा सकेंगे पैन कार्ड4 / 7

नए सिस्टम में आपको यह विकल्प दिया गया है कि आप अपना पैन कार्ड घर के बजाय अपने ऑफिस के पते पर मंगवा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऑफिस एड्रेस का वैध प्रमाण देना होगा। साथ ही, यदि आपकी जगह कोई और कार्ड रिसीव कर रहा है, तो उसकी जानकारी देना भी जरूरी है।

विज्ञापन

रेजिडेंशियल स्टेटस की देनी होगी पूरी जानकारी

रेजिडेंशियल स्टेटस की देनी होगी पूरी जानकारी5 / 7

नए फॉर्म में अब आपको स्पष्ट रूप से बताना होगा कि आप स्थानीय निवासी (Local Resident) हैं, स्थायी निवासी (Permanent Resident) हैं या अनिवासी (Non-Resident) हैं। विदेशी आवेदकों और कुछ विशेष मामलों में पासपोर्ट और टीआईएन (TIN) की जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

मोबाइल और ईमेल से ट्रैकिंग हुई और भी आसान

मोबाइल और ईमेल से ट्रैकिंग हुई और भी आसान6 / 7

इनकम टैक्स विभाग ने नए फॉर्म्स को अधिक 'यूजर फ्रेंडली' बनाया है। अब मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस देना अनिवार्य है, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। फॉर्म में अब बड़ी फोटो अपलोड करने के लिए अलग से जगह दी गई है।

विज्ञापन

क्यों किए गए ये बदलाव? क्या होगा फायदा?

क्यों किए गए ये बदलाव? क्या होगा फायदा?7 / 7

सरकार का उद्देश्य पैन आवेदन की प्रक्रिया को सरल और त्रुटिहीन (Error-free) बनाना है। नए फॉर्म्स से स्वैच्छिक प्रकटीकरण (Voluntary Disclosure) आसान होगा और डेटा के मिलान में कम गलतियां होंगी। यह कदम टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन