New ATM Transactions Rules: HDFC और PNB बैंक ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में करने जा रहे हैं बड़े बदलाव, 1 अप्रैल से होंगे लागू
1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग के नियमों में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। HDFC और PNB जैसे बड़े बैंकों ने एटीएम (ATM) से पैसे निकालने के नियमों को सख्त कर दिया है।

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ!
2 / 9अगर आपका खाता HDFC या PNB में है, तो सावधान हो जाएं। 1 अप्रैल 2026 से एटीएम ट्रांजैक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। अब फ्री लिमिट खत्म होने के बाद पैसे निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा।
UPI से कैश निकालना अब फ्री नहीं!
3 / 9अभी तक कई बैंक UPI के जरिए एटीएम से कैश निकालने (Cardless Withdrawal) को अलग ट्रांजैक्शन मानते थे। लेकिन नए नियमों के मुताबिक, अब UPI से निकाला गया कैश भी आपकी 'मंथली फ्री लिमिट' में गिना जाएगा।
फ्री लिमिट खत्म तो लगेगा भारी जुर्माना
4 / 9अगर आप एक महीने में अपनी निर्धारित फ्री लिमिट से ज्यादा बार एटीएम या UPI से पैसे निकालते हैं, तो आपको हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23 तक का शुल्क देना पड़ सकता है।
क्या है आपकी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट?
5 / 9सामान्य तौर पर बैंक अपने एटीएम से महीने में 5 बार मुफ्त निकासी की सुविधा देते हैं। दूसरे बैंकों के एटीएम के लिए मेट्रो शहरों में यह लिमिट 3 बार और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 बार है। अब UPI ट्रांजैक्शन भी इसी कोटे का हिस्सा होंगे।
PNB ग्राहकों के लिए डबल झटका!
6 / 9पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने न केवल ट्रांजैक्शन के नियम बदले हैं, बल्कि कुछ डेबिट कार्ड्स पर डेली कैश विड्रॉल लिमिट को भी घटाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह लिमिट 50% तक कम हो सकती है।
क्यों बदल रहे हैं नियम?
7 / 9बैंकों का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को 'कैश' के बजाय डिजिटल पेमेंट्स (जैसे नेट बैंकिंग या ऐप आधारित UPI) की ओर प्रोत्साहित करना है। कैश हैंडलिंग की लागत कम करने के लिए बैंक अब एटीएम ट्रांजैक्शन पर लगाम लगा रहे हैं।
बिना कार्ड के कैसे निकलता है UPI से कैश?
8 / 9यह सुविधा बहुत सरल है—एटीएम स्क्रीन पर 'UPI Cash' चुनें, QR कोड को अपने ऐप (PhonePe/GPay) से स्कैन करें और पिन डालें। लेकिन ध्यान रहे, 1 अप्रैल से यह 'शॉर्टकट' आपकी फ्री लिमिट को जल्दी खत्म कर देगा।
क्या करें ग्राहक? एक्सपर्ट टिप्स
9 / 91. छोटे खर्चों के लिए सीधे UPI पेमेंट का इस्तेमाल करें, कैश न निकालें। 2. महीने की शुरुआत में ही जरूरत भर का कैश एक बार में निकाल लें। 3. अपने बैंक के नए 'कार्ड रूल्स' को ध्यान से पढ़ें ताकि अनचाहे चार्जेस से बच सकें।
.png)