Gas Cylinder New Booking Price: गैस सिलेंडर बुकिंग की नई कीमत जारी, सस्ता या महंगा हो गया सिलेंडर? चेक करें नया भाव
Gas Price Today 2026: हाल ही में तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में भी इजाफा किया है। इसे लेकर विपक्ष, सरकार पर हमलावर है। आज भी एलपीजी के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। जानिये क्या आज भी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है?

बुधवार, 10 जून को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों (LPG Cylinders) की कीमतें हालांकि स्थिर रहीं, लेकिन हाल ही में हुए दामों में इजाफे और उज्ज्वला योजना के कोटे में की गई कटौती ने देश की सियासत गरमा दी है। पिछले 3 महीनों में ही घरेलू सिलेंडर के दाम ₹89 तक बढ़ चुके हैं. इसे लेकर जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष ने सरकार को घेरा है, वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय के बड़े अधिकारियों ने इस बढ़ोतरी को बेहद मामूली बताते हुए ग्राहकों को मिलने वाली भारी-भरकम सब्सिडी का पूरा गणित समझाया है. आइए, समझते हैं कि इस एलपीजी संकट के पीछे असल कहानी क्या है।
3 महीने में दो बड़ी बढ़ोतरी, दिल्ली से हैदराबाद तक देखें नया रेट
2 / 67 जून को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 7 मार्च को भी इसमें ₹60 का इजाफा हुआ था, जिससे 3 महीने के भीतर ही आम जनता पर ₹89 का अतिरिक्त बोझ पड़ चुका है। ताजा संशोधन के बाद 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968, बेंगलुरु में ₹944.50 और हैदराबाद में सबसे महंगा ₹994 पर बिक रहा है।
गरीब विरोधी नीतियां...' उज्ज्वला योजना का कोटा घटने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
3 / 6उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रियायती सिलेंडरों की संख्या सालाना 9 से घटाकर 4 किए जाने पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इसे मोदी सरकार के कार्यकाल की गरीब विरोधी आर्थिक नीतियां करार दिया और कहा कि 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर को भी ₹323 महंगा कर दिया गया है।
मंत्रालय की दलील: ₹1,600 का सिलेंडर ₹942 में दे रहे, मिल रही है भारी इनडायरेक्ट सब्सिडी
4 / 6पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि वैश्विक संकट के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को भारी इनडायरेक्ट सब्सिडी मिल रही है। सऊदी सीपी (Saudi CP) के अनुसार, आज एक सिलेंडर की असली लागत ₹1,600 से अधिक बैठती है, लेकिन गैर-उज्ज्वला ग्राहकों को भी यह ₹942 में मिल रहा है, यानी उन्हें ₹700 की इनडायरेक्ट सब्सिडी मिल रही है। वहीं, ₹300 की सीधी सब्सिडी के साथ उज्ज्वला लाभार्थियों को कुल ₹1,000 की बड़ी राहत दी जा रही है।
'रोज का सिर्फ ₹1 या प्रति व्यक्ति 20 पैसे का बोझ' — सरकार ने समझाया गणित
5 / 6तेल कंपनियां (OMCs) हर सिलेंडर की बिक्री पर करीब ₹700 का नुकसान (Under-recovery) खुद झेल रही हैं। इस भारी नुकसान के मुकाबले ₹29 की बढ़ोतरी बेहद मामूली है। मंत्रालय के अनुसार, साल में 12 सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले एक सामान्य परिवार के लिए ₹29 की यह बढ़ोतरी महज ₹1 प्रतिदिन और परिवार के प्रति सदस्य के हिसाब से सिर्फ 20 पैसे प्रतिदिन बैठती है। पश्चिम एशिया युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई बाधित होने के बावजूद सरकार भारत में दुनिया की सबसे सस्ती कुकिंग गैस उपलब्ध करा रही है।
घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतें
6 / 6नई दिल्ली ₹942.00 । ₹3,113.50, कोलकाता ₹968.00 । ₹3,255.50, मुंबई ₹941.50 । ₹3,067.50, चेन्नई ₹957.50 । ₹3,283.00, गुड़गांव ₹950.50 । ₹3,130.00, नोएडा ₹939.50 । ₹3,113.50, बैंगलोर ₹944.50 । ₹3,198.00, भुवनेश्वर ₹968.00 । ₹3,290.00, हैदराबाद ₹994.00 । ₹3,367.00, जयपुर ₹945.50 ।₹3,141.00 , लखनऊ ₹979.50 ।₹3,236.00 , पटना ₹1,031.50 ।₹3,400.00, तिरुवनंतपुरम ₹951.00 । ₹3,152.00,



















