LPG Price 12 June: जारी हुई नई रेट ल‍िस्‍ट, आज क्या हैं आपके शहर में घरेलू गैस के दाम? जानें

LPG Rate 12 June 2026: दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹942 पर स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1600 रुपये की लागत के बावजूद सरकार बंपर सब्सिडी दे रही है। जानें डिटेल्स।

LPG Price today 12 june
1 / 6

देशभर में आज यानी 12 जून 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. पिछले हफ्ते 7 जून को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में ₹29 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था, जो पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी थी. इस बढ़ोतरी के बाद देश के अलग-अलग महानगरों में कीमतें नए स्तर पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि, सरकार का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मचे हाहाकार के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को दुनिया में सबसे सस्ती रसोई गैस मिल रही है। आइए, जानते हैं आपके शहर का नया रेट और इस महंगाई के पीछे की असली वजह।

विज्ञापन

दिल्ली से मुंबई तक महानगरों के नए रेट, देखें 14.2 किलो वाले सिलेंडर की लिस्ट

दिल्ली से मुंबई तक महानगरों के नए रेट, देखें 14.2 किलो वाले सिलेंडर की लिस्ट2 / 6

7 जून को हुई ₹29 की बढ़ोतरी के बाद आज 12 जून को देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली (Delhi): ₹942.00 प्रति सिलेंडर मुंबई (Mumbai): ₹941.50 प्रति सिलेंडर कोलकाता (Kolkata): ₹968.00 प्रति सिलेंडर बेंगलुरु (Bengaluru): ₹944.50 प्रति सिलेंडर हैदराबाद (Hyderabad): ₹994.00 प्रति सिलेंडर इसके अलावा, 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर (19-kg) के दाम भी ₹42 बढ़ाए गए थे, जिसके बाद व्यावसायिक ईंधन की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। यह भी पढ़ें : Fuel Rule 2026: अब पेट्रोल पंप से थोक में नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल! सरकार ने लगाई 90 दिनों की रोक; जानें पूरी ड‍िटेल

विज्ञापन

1600 रुपये से ऊपर है एक सिलेंडर की असली लागत

1600 रुपये से ऊपर है एक सिलेंडर की असली लागत3 / 6

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा के मुताबिक, पश्चिम एशिया युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके चलते भारत में एक घरेलू सिलेंडर की सप्लाई लागत ₹1,600 से अधिक हो चुकी है। सरकार सामान्य (Non-Ujjwala) उपभोक्ताओं को करीब ₹700 और उज्ज्वला लाभार्थियों को करीब ₹1,000 की अप्रत्यक्ष सब्सिडी दे रही है। इस प्रकार तेल कंपनियां (OMCs) प्रति सिलेंडर ₹703 का नुकसान खुद झेल रही हैं। अधिकारी के अनुसार, ₹29 की यह बढ़ोतरी एक परिवार के लिए महज ₹1 प्रति दिन और प्रति व्यक्ति केवल 20 पैसे प्रति दिन बैठती है। यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव? 12 जून के ताजा रेट जारी, देखें पूरी लिस्ट

दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी थी - केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जताया खेद

दाम बढ़ाना हमारी मजबूरी थी - केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जताया खेद4 / 6

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गैस की कीमतें बढ़ाने पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा क‍ि दाम बढ़ने से हमें भी बेहद दुख है, लेकिन आलोचना करने से पहले पूरी दुनिया के हालात को समझना जरूरी है। युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे गैस बहुत सीमित स्रोतों से मिल रही है. भारत को अब काफी दूर के देशों से एलपीजी मंगानी पड़ रही है, जिससे जहाजों के आने-जाने (Transshipment) का समय 40 से 45 दिन बढ़ गया है और ट्रांसपोर्टेशन व इंश्योरेंस की लागत बहुत ज्यादा हो गई है। ऐसे में दाम बढ़ाना अपरिहार्य (Inevitable) हो गया था।

विज्ञापन

खाड़ी देशों पर अत्यधिक निर्भरता, उपभोग में दर्ज की गई 20% की गिरावट

खाड़ी देशों पर अत्यधिक निर्भरता, उपभोग में दर्ज की गई 20% की गिरावट5 / 6

भारत अपनी घरेलू कुकिंग गैस की कुल जरूरत का 90 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आयात करता है, जो मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) से आता है। यही कारण है कि वहां जारी तनाव का सीधा असर हमारी रसोई के बजट पर पड़ता है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मची उथल-पुथल के कारण भारत की एलपीजी खपत में पिछले वित्त वर्ष (FY25) की तुलना में 20% की भारी गिरावट आई है और यह घटकर 2.13 मिलियन टन रह गई है।

प्रमुख शहरों में आज गैस स‍िलेंडर का दाम

प्रमुख शहरों में आज गैस स‍िलेंडर का दाम 6 / 6

नई दिल्ली ₹942.00 (+29.00) । ₹3,113.50 (+42.00) कोलकाता ₹968.00 (+29.00) ₹3,255.50 (+53.50) मुंबई ₹941.50 (+29.00) ₹3,067.50 (+43.50) चेन्नई ₹957.50 (+29.00) ₹3,283.00 (+46.00) गुरूग्राम ₹950.50 ( +29.00 ) ₹3,130.00 ( +42.00 ) नोएडा ₹939.50 ( +29.00 ) ₹3,113.50 ( +42.00 ) बेंगलुरु ₹944.50 (+29.00) ₹3,198.00 (+46.00) भुवनेश्वर ₹968.00 (+29.00) ₹3,290.00 (+52.00) चंडीगढ़ ₹951.50 (+29.00) ₹3,136.00 (+43.50) हैदराबाद ₹994.00 (+29.00) ₹3,367.00 (+52.00) जयपुर ₹945.50 (+29.00) ₹3,141.00 (+42.00) लखनऊ ₹979.50 ( +29.00 ) ₹3,236.00 ( +42.00 ) पटना ₹1,031.50 ( +29.00 ) ₹3,400.00 ( +53.50 ) तिरुवनंतपुरम ₹951.00 ( +29.00 ) ।₹3,152.00 ( +46.00 )

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन