LPG Booking New Rule: घर में शादी या फंक्शन है? तो जान लें LPG बुकिंग के ये 5 कड़े नियम, वरना ऐन वक्त पर बुझ जाएगा चूल्हा

शादी की खुशियों में गैस की किल्लत का ग्रहण न लग जाए। क्या आप जानते हैं कि एक महीने में आप कितने सिलेंडर बुक कर सकते हैं? 21 या 25 दिन? लाल सिलेंडर या नीला? फंक्शन से पहले एलपीजी बुकिंग के ये कड़े नियम जरूर पढ़ लें वरना देना पड़ सकता है भारी जुर्माना। पूरी गाइड यहां देखें ।

lpg.jpg (8)
1 / 7

Advertisment

शादी का घर और गैस की टेंशन? जानें बुकिंग की लिमिट

शादी का घर और गैस की टेंशन? जानें बुकिंग की लिमिट2 / 7

घर में मेहमान आने वाले हैं और पकवानों की लंबी लिस्ट तैयार है? रुकिए! गैस बुक करने से पहले नियम जान लीजिए। तेल कंपनियों ने कालाबाजारी रोकने के लिए सिलेंडर की संख्या तय कर दी है। एक घरेलू कनेक्शन पर आप साल भर में अधिकतम 15 सिलेंडर ही ले सकते हैं।

विज्ञापन

एक महीने में कितने? 3rd सिलेंडर पर लग सकता है ब्रेक

एक महीने में कितने? 3rd सिलेंडर पर लग सकता है ब्रेक3 / 7

क्या आप जानते हैं कि एक महीने में आप अधिकतम 2 सिलेंडर ही बुक कर सकते हैं? कंपनियों का सॉफ्टवेयर इस तरह डिजाइन है कि तीसरे सिलेंडर की रिक्वेस्ट अक्सर रिजेक्ट हो जाती है। अगर फंक्शन बड़ा है, तो सिर्फ एक घरेलू कनेक्शन के भरोसे रहना भारी पड़ सकता है।

21 नहीं, अब 25 दिन का इंतजार! बदला बुकिंग का समय

21 नहीं, अब 25 दिन का इंतजार! बदला बुकिंग का समय4 / 7

नया नियम लागू हो चुका है। पहले जहां एक सिलेंडर के बाद दूसरा 21 दिन में बुक होता था, अब वह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब आपको अगले रिफिल के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। साथ ही, बुकिंग के लिए KYC अपडेट होना अब अनिवार्य है।

विज्ञापन

फंक्शन में लाल सिलेंडर का इस्तेमाल है गैर-कानूनी

फंक्शन में लाल सिलेंडर का इस्तेमाल है गैर-कानूनी5 / 7

अक्सर लोग पड़ोसियों से घरेलू (लाल) सिलेंडर मांग लेते हैं, लेकिन सावधान! किसी बड़े समारोह या हलवाई के काम के लिए घरेलू गैस का इस्तेमाल करना कानूनी जुर्म है। ऐसे आयोजनों के लिए 19 किलो वाले कमर्शियल (नीले) सिलेंडर का इस्तेमाल ही अनिवार्य और सुरक्षित है।

BPCL की स्मार्ट व्यवस्था: पूछेंगे ये 3 सवाल

BPCL की स्मार्ट व्यवस्था: पूछेंगे ये 3 सवाल6 / 7

अगर आपका कोटा खत्म हो गया है और एक्स्ट्रा सिलेंडर चाहिए, तो Hello BPCL ऐप आपसे कुछ सवाल पूछेगा। जैसे—घर में कुल कितने सदस्य हैं? क्या कोई फंक्शन है? और कितने मेहमान आने वाले हैं? आपके सटीक जवाबों के बाद ही अतिरिक्त सिलेंडर जारी होगा।

विज्ञापन

छापेमारी और भारी जुर्माने से कैसे बचें?

छापेमारी और भारी जुर्माने से कैसे बचें?7 / 7

शादी के सीजन में चेकिंग बढ़ जाती है। अगर घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल पाया गया, तो गैस जब्त होने के साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है। सुरक्षित तरीका यही है कि अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर अस्थायी (Temporary) कमर्शियल कनेक्शन की मांग करें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन