8th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA से जुड़ा अहम अपडेट
8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच काफी उत्साह है. सभी महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. आमतौर पर सरकार होली जैसे बड़े त्योहार के आसपास DA बढ़ाने की घोषणा कर देती है, लेकिन इस बार होली गुजरने के बाद भी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है. ताजा आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से DA में करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर लगभग 60% हो जाएगा.

साल में दो बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता
2 / 5सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता संशोधित करती है. पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है और दूसरा जुलाई से. महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह बढ़ती महंगाई के असर को कम करने में मदद करता है. कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तो लंबे समय तक एक जैसी रहती है, लेकिन महंगाई बढ़ने पर सरकार आय में कुछ राहत देती है. इसी तरह पेंशनर्स को भी राहत मिलती है.
महंगाई भत्ता तय करने का खास फॉर्मूला
3 / 5महंगाई भत्ता तय करने के लिए एक खास फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है. इसमें औद्योगिक कामगारों के लिए जारी किए जाने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़े को आधार बनाया जाता है. इस फॉर्मूले के अनुसार 12 महीने के औसत इंडेक्स से एक तय बेस वैल्यू घटाकर उसे उसी बेस वैल्यू से भाग दिया जाता है और फिर 100 से गुणा करके DA का प्रतिशत निकाला जाता है.
औसत के आधार पर DA में बदलाव तय
4 / 5नई बेस ईयर 2016 के इंडेक्स को पुराने 2001 बेस के साथ जोड़ने के लिए 2.88 का कन्वर्जन फैक्टर भी लगाया जाता है. लेबर ब्यूरो हर महीने AICPI-IW के आंकड़े जारी करता है और इन्हीं आंकड़ों के 12 महीने के औसत के आधार पर DA में बदलाव तय किया जाता है. इसलिए कर्मचारी इन आंकड़ों पर लगातार नजर रखते हैं.
लाखों कर्मचारी-पेंशनर्स कर रहे इंतजार
5 / 5अगर जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के 12 महीने के औसत AICPI-IW आंकड़े को देखें तो यह करीब 145.54 रहा है. इस हिसाब से DA करीब 60.33% बनता है, जिसे राउंड ऑफ करके 60% माना जा सकता है. यानी अनुमान यही है कि इस बार करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा, जिसका इंतजार फिलहाल लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स कर रहे हैं.
.png)