Golden Visa Rule Change: इस देश ने Golden Visa नियमों में किए बड़े बदलाव, जानें क्या है नए नियम

Golden Visa Rule Change: UAE में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और इन्वेस्टर्स के बीच Golden Visa की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसके जवाब में, UAE सरकार ने वीजा प्रोसेस और नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं. Golden Visa होल्डर्स को अब नागरिकों की तरह ही फायदे मिलेंगे, जिसमें 30 मिनट के अंदर ई-ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं. ट्रैफिक फाइन को भी सीधे वीजा रिन्यूअल से जोड़ दिया गया है.

Golden visa card rule change
1 / 6

Advertisment

Salama AI अब वीजा मिलेगा मिनटों में!

Salama AI अब वीजा मिलेगा मिनटों में!2 / 6

दुबई के GDRFA ने अब Salama AI को लॉन्च कर दिया है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम अब आपके वीजा अप्रूवल और कैंसिलेशन को मिनटों में पूरा करेगा. अब लंबी लाइनों और कागजी झंझटों का जमाना खत्म.

विज्ञापन

ट्रैफिक चालान का कनेक्शन

ट्रैफिक चालान का कनेक्शन3 / 6

अब आपकी गाड़ी का चालान आपकी वीजा रिन्यूअल में बाधा बन सकता है. इमिग्रेशन सिस्टम को पुलिस डेटाबेस से जोड़ दिया गया है. अगर स्पॉन्सर पर कोई पेंडिंग ट्रैफिक जुर्माना है, तो आपका या आपके परिवार का वीजा रिन्यू नहीं होगा. समय पर जुर्माना भरें और टेंशन फ्री रहें.

गोल्डन वीजा पाने की राह साफ है

गोल्डन वीजा पाने की राह साफ है4 / 6

2 मिलियन रुपये (AED) की संपत्ति जरूरी है. अच्छी खबर यह है कि अब 1 मिलियन एडवांस्ड पेमेंट की शर्त खत्म कर दी गई है. अगर आप स्किल्ड प्रोफेशनल हैं, तो महीने की बेसिक सैलरी कम से कम 30000 AED होनी चाहिए और आपका MOHRE लेवल 1 या 2 में होना जरूरी है.

विज्ञापन

लाइफटाइम वीजा के झांसे में न आएं!

लाइफटाइम वीजा के झांसे में न आएं!5 / 6

सावधान! सोशल मीडिया पर लाइफटाइम वीजा का दावा करने वाले फ्रॉड से बचें. ऐसा कोई वीजा नहीं होता. सभी गोल्डन वीजा केवल 10 साल के लिए होते हैं और इन्हें सरकार के नियमों के तहत रिन्यू करवाना अनिवार्य है.

जेब पर कितना असर?

जेब पर कितना असर?6 / 6

वीजा का कुल खर्च लगभग 4,600 से 10,000 AED के बीच आता है. इसमें एप्लीकेशन फीस, 10 साल का एमिरेट्स आईडी (लगभग 1,200 AED), मेडिकल टेस्ट और प्रॉपर्टी के मामले में 4% DLD शुल्क शामिल है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन