EPFO 3.0: अब जेब में होगा PF का ATM! इस तारीख से शुरू हो सकती है UPI और ATM से पैसे निकालने की सुविधा

ईपीएफओ (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक ऐसी खबर आई है जो पीएफ (PF) के पैसे निकालने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देगी। अब आपको अपने ही पैसे के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने या हफ्तों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

pf money withdrawal from atm

जल्‍दी ही आप एटीएम या यूपीआई के जर‍िए अपना पीएफ का पैसा न‍िकाल पाएंगे

विज्ञापन

सोचिए, आपको अचानक पैसों की जरूरत है और आप पास के किसी भी ATM पर जाकर अपने पीएफ (Provident Fund) खाते से पैसे निकाल लेते हैं। सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन EPFO 3.0 के तहत यह हकीकत बनने जा रहा है। ईपीएफओ अपने डिजिटल ढांचे को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है, जिसके बाद पीएफ निकासी उतनी ही आसान हो जाएगी जितना बैंक खाते से पैसा निकालना।

मई के अंत तक मिल सकती है खुशखबरी

सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ की इस नई ATM और UPI विड्रॉल सुविधा को मई 2026 के अंत तक लाइव किया जा सकता है। यह कदम ईपीएफओ 3.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य 2026 के मध्य तक सभी पीएफ प्रक्रियाओं को पूरी तरह से पेपरलेस और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।

विज्ञापन

कैसे काम करेगा PF वाला ATM?
ईपीएफओ की योजना अपने सब्सक्राइबर्स को डेडिकेटेड ATM कार्ड जारी करने की है। यह कार्ड सीधे आपके पीएफ खाते से जुड़ा होगा।

कितना पैसा निकाल सकेंगे?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्राहक अपने कुल बैलेंस का 50% तक हिस्सा ATM या UPI के जरिए निकाल सकेंगे। कार्ड के साथ-साथ UPI इंटीग्रेशन से आप सीधे अपने फोन से पेमेंट या ट्रांसफर भी कर पाएंगे।

किसे मिलेगा फायदा?
इस हाई-टेक सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी होगा। जैसे क‍ि आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए। इसके अलावा आपकी KYC पूरी होनी चाहिए (यानी बैंक अकाउंट, IFSC कोड और पैन कार्ड लिंक होना अनिवार्य है)।आपका आधार कार्ड भी UAN से जुड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन

दावों के निपटान में बना नया रिकॉर्ड
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में ईपीएफओ ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ दावों का निपटान किया है। इनमें से करीब 5.51 करोड़ दावे एडवांस या आंशिक निकासी के थे। खास बात यह है कि 71% से ज्यादा एडवांस दावे ‘ऑटो मोड’ के जरिए मात्र 3 दिनों के भीतर निपटाए गए।

EPFO 3.0 की अन्य बड़ी खूबियां:
ऑटो-क्लेम सेटलमेंट:
अब क्लेम के लिए बार-बार फॉर्म भरने की झंझट खत्म होगी।

विज्ञापन

सीमलैस ट्रांसफर: नौकरी बदलने पर पुराने पीएफ को नए खाते में ट्रांसफर करना अब चुटकियों का काम होगा।

चेक लीफ से मुक्ति: करोड़ों सदस्य अब बिना चेक बुक की फोटो अपलोड किए क्लेम फाइल कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

ईपीएफओ का यह स्मार्ट अवतार न केवल भ्रष्टाचार और देरी को कम करेगा, बल्कि मध्यम वर्ग के लिए आपात स्थिति में फंड तक पहुंच को बेहद सरल बना देगा। तो तैयार हो जाइए, जल्द ही आपके वॉलेट में पीएफ कार्ड भी नजर आने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ